Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
39
भावार्थ : अति व्यायाम करने से, अति मैथुन करने से ,बहुत दूर पैदल मार्ग चलने से, कोई
सवारी वगैरह चढने से, अधिक वजन ढोने से, ठीक-ठीक समय नींद नहीं करने से पानी में प्रवेश करने
से (अधिक तैरना आदि) वायु के आघात से, समा के चावल, नीवारक तिौी के चावल, कोदों, खराब
धान्य, शिम्बी धान्य (सेम का जातिविशोष) मसूर, उडद, मूंग, अरहर, तीखा, कषायला, शुष्क और
रूक्ष साग आदि एवं लघु पदाथोँ का प्रयोग करने से अति हर्ष, अतिवात, जखम होना, जंभाई, बरफ
गिरना, आघात आदि से, रूक्ष अन्नपान व अतिशीत अन्नपान के प्रयोग से हमेशा वात कुपित होता है।
पित्तप्रकोप के कारण
शोकाधिकक्रोधभयातिहर्षात्ीव्रोपवासादति - मैथुनाच्चा।
कट्वम्लती़णातिपटुप्रयोगात् संतापिभि: सर्षपतैलमिश्रै:॥ 57॥
पिणयाकतैलातपशाकमत्स्यै: छागाविगोमांसकुलत्थ्यूष्ै:।
तत्राम्लसैवीरसुराविकारै: पित्तप्रकोपो भवतीह जंतो:॥ 58॥
भावार्थ : अधिक शोक, क्रोध, भय, और हर्ष से, तीव्र उपवास व अधिक मैथुन करने से, कटु
(चरपरा) खट्टा, क्षर आदि ती़ण एवं नमकीन पदाथोँ के अधिक सेवन से सरसों के तैल से तला हुआ
पदार्थ, तिलका खल, तिलके तैल के भक्षण से, धूप का सेवन से, उष्ण शाकों के उपयोग से मछली,
बकरी, भेड, गाय, इनके मांस, कुलथी का यूष (जूस) खट्टी कांजी और मदिरा के सेवन से शरीर में
पित्तप्रकोप होता है।
कफ प्रकोप के कारण
नित्यं दिवास्वप्नतयाव्यवायाव्यायामयोगादुरुपिच्छिलाम्लै:।
स्निग्धातिगाढातिपटुप्रयोगै: पिष्टेक्षुदुग्धाधिकमाषभ़यै:॥ 59॥
दधना1लसंधानकमृष्टभोजयै: वल्लीफलैरध्यशनैरजीर्णै:।
अत्यम्लपानैरतिशीतलाौै: श्लेष्मप्रकोपं समुपैति नÏणाम्॥ 60॥
भावार्थ : प्रति नित्य दिन में सोने से, मैथुन व व्यायाम न करने से, अधिक लिवलिवाहट खट्टा
स्निग्ध (चिकना घी तैल आदि) अतिगाढा या गुरु और नमकीन पदाथोँ के सेवन से, अधिक गेहँू, चना
आदि के पीठ (आटा) ईख का रस, (गुड, शक्कर आदि इक्षुविकार) दूध, एवं उडद से मिश्रित या इनसे
बने हुए भ़यों के सेवन से, दही, मदिरा आदि, संधित पदार्थ, मिठाई आदि भोजय पदार्थ, और कुष्माणड
(सफेद कद्धू) के सेवन से, भोजन के ऊपर भोजन करने से, अजीर्ण से, अत्यन्त खट्टे रसों के पीने से,
अतिशीतल अन्न के सेवन से मनुष्यों के कफ प्रकुपित होता है।
1. दधनालसंदाल्कव इति पाठांतरं।