Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
40
दोषों के भेद
प्रत्येकसंयोगसमूहभंगै: पुंसो1 दशैवात्र भवंति दोषा:।
रक्तंच दोष्ैस्सह संविभाजयं धातुस्तथा दूषकदूष्यभावात्॥ 61॥
भावार्थ : दोषों के प्रत्येक के हिसाब से तीन भेद हैं। यथा-वात 1 पित्त, 2 कफ, 3 संयोग
(द्वंद) के कारण तीन भेद होते हैं। यथा - वातपित्त 1, वातकफ 2, कफपित्त 3, सिन्नपात के कारण
4 भेद होते हैं यथा- वातपित्तकफ 1, मन्दकफवातपित्ताधिक 2, मन्दपित्तवातकफाधिक 3,
मंदवातपित्तकफाधिक 4. इस प्रकार दोषों के भेद दस हैं। रक्त की भी दोषों के साथ गणना है अर्थात्
रक्त को दोष संरा है। वातादिदूषकों2 द्वारा दूषित होने के कारण वही रक्त धातु भी कहलाता है।
प्रकुपित्त दोषों का लक्षण
तेषां प्रकोपादुदरे सतोद:। संचारक: साम्लकदाहदोषा:।
ह्ल्लासतारोचकताच दोषोस्ससंख्यानतो लक्षणमुच्यतेःत:॥ 62॥
भावार्थ : उन वातादि दोषों के प्रकोप से, क्रमश: अर्थात् वातप्रकोप से पेट में इधर-उधर
चलनेवाली, तुदनवत् (सुई चुभने जैसी) पीडा आदि होती है। पित्तप्रकोप से, खट्टापना, दाह आदि
लक्षण होते है। कफ प्रकोप से, डकार, अरुचि आदि लक्षण प्रकट होते है। आगे दोष क्रम से, इनके
प्रकोप का लक्षण विशोष रीति से कहेंगे।
वात प्रकोप के लक्षण
संभेदोत्ताडनतोदनानि संछेदनोन्मंथनसादनानि।
व़िोपनिर्देशनभंजनानि विस्फाटनोत्पाटनकंपनानि॥63॥
विश्लेषणस्तंभनजृंभणानि नि:स्वासनाकुंचनसारणानि।
नानातिदु:खान्यनिमित्तकानि वातप्रकोपे खलु संभवंति॥64॥
भावार्थ : शरीर टूटा-सा होना, कोई मारता हो-ऐसा अनुभव होना, सुई चुभने जैसी पीडा
होना, कोई काटते हों, ऐसा होना, कोई मसलते हों, ऐसा अनुभव आना, शरीर का गलना, हाथ पैर आदि
को इधर-उधर फेंकना शरीर में कुछ डसा हो ऐसा अनुभव होना, शरीर का टुकडा हो गया ऐसा अनुभव
होना, शरीर में फ फ ोले उठने जैसी पीडा हो, फ टा जैसा अनुभव होना, कंप होना, शरीर के अंग-प्रत्यX
भिन्न-भिन्न हो गए हों, ऐसा अनुभव होना, बिल्कुल स्तब्ध होना, जंभाई अधिक आना, अधिक श्वास
छूटना शरीर का संकोच होना और प्रसारण होना इत्यादि अनेक अकस्मात् प्रकार के दु:ख वात प्रकोप
होने पर होते हैं।
1. पंचादशैवात्र, इति पाठांतरं।
2. वात, पित्त, कफ ये तीनों दोष धातुओं को दूषित करते हैं, इसलिए दूषक कहलाते हैं।