Skip to content

Chapter 3 · Description of the body and daily regimen

PDF page 110 (book page 38)

सूत्राव्यावर्णनम्

109
111
Open chapter 3 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम् 38 प्रकुपित दोष सबको कोपन करता है एको हि दोष: कुपितस्तु दोषान् तान्दूषयत्यात्मनिवाससंस्थान। तेषां प्रकोपानिह शास्त्रमार्गाद्वयमहे व्याधिसभुद्धवार्थान्॥ 52॥ भावार्थ : कोई भी एक दोष यदि कुपित हो जाये तो उसके आश्रय में (स्थान में रहने वाले) समस्त दोषों को वह कुपित करता है, जिससे अनेक रोग जाल उत्पन्न होते हैं। ऐसे दोष प्रकोपों के विषय में अब आगम मार्ग से कथन करेंगे। दोष प्रकोपोपशम के प्रधान कारण बाह्यांतरंगात्मनिमित्तयोगात् कर्मोदयोदीरणभावतो वा। क्षेत्राद्यशोषोरुचतुष्टयाद्वा दोषा: प्रकोपोपशमै व्रजंति॥ 53॥ भावार्थ : प्रतिकूल व अनुकूल बाह्य व अंतरX कारण से व असाता व सातावेदनीय कर्म के उदय व उदीरणा से विपरीत व अविपरीत, द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव से वात आदि दोषों के प्रकोप व उपशम होता है। विशोष : प्रत्येक कार्य की निष्पत्ति के लिए दो प्रकार के निमित्त कारणों की आवश्यकता होती है। एक बाह्य निमित्त व दूसरा अंतरX निमित्त। रोग की निवृत्ति के लिए बाह्य निमित्त औषधि, सेवा, उपचार वगैरह है। अंतरX निमित्त तत्तत्रोग सम्बन्धी सातावेदनीय कर्म का उदय है। कमोँ की स्थिति को पूर्ण कर फल देने की दशा को उदय कहते हैं एवं कमोँ की स्थिति बिना पूरी किए ही कर्म के फल देकर खिर जाने को सिद्धान्तकार उदीरणा कहते हैं। सातावेदनीय कर्म का उदय व असातावेदनीय की उदीरणा भी रोग की निवृत्ति के लिए कारण है। योग्य औषधि आदिक द्रव्य, औषधि सेवन योग्य क्षेत्र, तद्योग्य काल व भाव भी रोग की निवृत्ति के लिए कारण है, इसलिए इन सब बातों के मिलने से दोषों के प्रकोप का उपशम होता है। इन बातों की विपरीतता में दोषों का प्रकोप व अनुकूलता में तदुपशम होता है। वात प्रकोप का कारण व्यायामतो वाप्यतिमैथुनाद्वा दूराधवयानादधिरोहणाद्वा। संधारणात्स्वप्नविपर्ययाद्वा तोयावगाहात्पवनाभिघातात्॥ 54॥ श्यामाकनीवारककोद्रवादि दुर्धान्यनिष्पावमसूरमाष्ै:। मुeाढकीतिक्तकषायशुष्कशाकादिरूक्षदिलघुप्रयोगै: ॥ 55॥ हर्षातिवातातिहिमप्रपातात् जृंभात़्ाताद्वादिविघातनाद्वा। रूक्षन्नपानैरतिशीतलैर्वा वात:प्रकोप: समुपैति नित्यम्॥ 56॥