Skip to content

Chapter 9 · Treatment of pitta diseases

PDF page 206 (book page 134)

पित्तरोगाधिकार:

205
207
Open chapter 9 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार: 134 प्रियंगु, दूब, कमल, श्वेत कमल, शतावरी, चिरायता, लालचंदन, कशोरू, कूट, दारु हल्दी, इनका लेपन करना चाहिए। बिम्ब्यादिघृत बबिींकशोरुकबलातिबलाटरूष - जीवंतिकामधुकचंदनसारिवाणाम्॥ कल्केन तत्क्वथिततोयपयोविपक्व-माजयं पिबेदनिलशोणितपित्तरोगी॥ 41॥ भावार्थ : पित्ताधिक वात रोगी को कुंदरु, कशोरु, बला, अतिबला, अडूस, जीवंति, मुलैठी, चंदन, सारिव, इनके कल्क को उन्हीं औषधियों के काढा और दूध के द्वारा पकाये हुए घी को पिलाना चाहिए। अजपय:पान यष्टीकषायपरिपक्वमजापयो वा। शीतीकृतं मधुककल्कसिताजययुक्तम्। पीत्वानिलास्त्रमचिरादुपहन्त्यजस्र-मस्रान्वितातिबहुपित्तविकारजातान्॥ 42॥ भावार्थ : मुलैठी का कषाय द्वारा पकाये गए बकरी के ठणडे दूध में, मुलैठी का ही कल्क, खांड और घी मिलाकर पीने से, शीघ्र ही वातरक्त, रक्तपित्त आदि समस्त पित्तविकार नाश हो जाते हैं। टुंटुकादि दुग्ध टुंटूकपीलु वृहती द्वय पाट लाग्नि-मंथाश्वगंधसुषवीमधुकांबुपक्वम्॥ क्षीरं पिबेत् घृतगुडान्बितमीषदुष्णं। सर्वास्रपित्तपबनामयनाशनार्थम्॥ 43॥ भावार्थ : सर्व रक्तपित्त व वातरक्त रोगों को नाश करने के लिए टुंटूक, पीलु,(टैंटू) दोनों कटेली, पाढ, अगेथु, असगंध, काला जीरा, मुलैठी, नेत्र वाला, इनसे पकाये हुए दूध में घी गुड मिलाकर थोडा ठणडा करके पीना चाहिए। शीतं कषायममलामलकांबुदांबु: - कुस्तुंबुरुकथितम़िुरसप्रगाढम्॥ प्रात: पिबेत्त्रिाफलया कृतमाजयमिश्रं। विश्वामयप्रशमनं कुश्लोपदिष्टम्॥ 44॥ भावार्थ : आंवला, नागरमोथा, नेत्रवाल, धनिया इनके शीतकषाय अथवा काढा में अधिक ईख का रस मिलाकर घृतमिश्रित त्रिफला चूर्ण के साथ पीने से समस्त रोग दूर हो जाते हैं। गोधूमादि लेप गोधूमशालितिलमुeमसूरमाष्ै - श्चूर्णीकृतैरपि पयोघृततैलपक्वै:॥ यत्रातिरुग्भवति तत्रा सपत्राबंधो। दोषोच्छ्रये कुरुत बस्तियुतं विरेकम्॥ 45॥ भावार्थ : गेहँू, धान, तिल, मूँग, मसूर, उडद, इनके चूर्ण को दूध, घी व तेल से पकाकर जहाँ अधिक पीडा होती हो, वहाँ पत्ो के साथ बाँध देना चाहिए। दोष का उद्रेक अधिक हो तो बस्ति व