Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार:
135
विरेचन देना चाहिए।
क्षीरद्रुमादि तैल
आलेपनं घृतयुतं परिष्ोचनाथेँ। क्षीरद्रुमांबुबलया परिपक्वतैलम्
अमयंगबस्तिषु हितं च तथान्नपानं। गोधूमशालियवमुeपयोघृतानि॥ 46॥
भावार्थ : इस रोग के लिए क्षीरीवृक्ष, नेत्रवाल, बला इनके द्वारा सिद्ध किए हुए तेल को
परिष्ोचन (धारा गिराना) अमयंग (मालिश) बस्तिकार्य में प्रयोग करना चाहिए। लेपन के लिए घी
मिलाकर काम में लेना चाहिए। गेहूँ, धान, जौ, मूंग, दूध, घृत ये इसमें हितकारी अन्नपान हैं।
सर्वरोगनाशक उपाय
शाल्योदनो घृतदधीक्षुविकारदुग्धं। सेवा यथर्तुतनुशाेधनसंयमश्च॥
व्यायामसर्वतनुभृeणंसदयात्मा। पंचेद्रियोरुविजयश्च रसायनं स्यात्॥ 47॥
भावार्थ : भात, घी, दही, इक्षुविकार (गुड आदि) दूध, ऋतु के अनुसार शरीर शोधन (वमन,
विरेचन आदि से) करना, संयम धारण करना, व्यायाम करना, सर्वप्राणियों में अनुकम्पा, पÜचेन्द्रियों
को वश में रखना यह सर्व रोगों को जीतने वाला रसायन है।
वातरक्त चिकित्सा का उपसंहार
नित्यं विरेचनपरो रुधिरप्रमोक्ष - बस्तिक्तियापरिगतस्सततोपनाही॥
शीतान्नपानमधुरातिकषायतिक्त-सेवी जयत्यनिलशोणितरक्तपित्तमं्॥ 48॥
भावार्थ : सदा विरेचन लेने वाला, रक्त मोक्षण कराने वाला, बस्ति क्रिया में प्रवृत्त, पुलटिश
बाँधने वाला, शीत अन्न पान व मधुर, कषाय, तिक्त रसों को सेवन करने वाला वातरक्त व रक्तपित्त को
जीत लेता है।
पित्तादृते न च भवंत्यतिसारदाह - तृष्णाजवरभ्रममदोष्मविशोषदोषा:॥
वातात्कफात्त्रिाभिरपि प्रभवंति तेषामुत्कर्षतो भवति तद् गुणमुख्यभेदात्॥ 49॥
भावार्थ : पित्तोद्रेक के विना अतिसार, दाह, तृषा, जवर, भ्रम, मद, उष्ण इत्यादि विशोष दोष
(रोग) उत्पन्न नहीं होते हैं। साथ में ये ही रोग, वात, कफ और वातपित्तकफ इन तीनों दोषों से भी उत्पन्न
होते हैं। इसलिए वातातिसार, त्रिदोषातिसार आदि कहलाते हैं। दोषों के उत्कर्ष, अपकर्ष के कारण गैण,
मुख्य रूप से व्यवहार होता है। जैसे अतिसार के लिए मूल कारण पित्त ही है, तो भी वातातिसार में
पित्त की अपेक्ष वात, का प्रकोप अधिक है, इसलिए वह पित्तोद्धव होने पर भी वातातिसार कहलाता
है।