Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय:
624
भी सेवन करें तो वह अविषात्मक होकर वह अत्यन्त सुख के लिए कारण होता है। शास्त्राों में भी विष
का विष ही औषध के रूप में प्रतिपादित है। चरक संहिता के विषचिकित्साप्रकरण में कहा भी है। जंगम
विष की गति नीचे की ओर होती है। और मूलज विष की गति ऊपर की ओर होती है। इसलिए दंष्ट्रिविष
मूलविष का नाश करता है।
इसी प्रकार अग्नि भी अग्निविष के लिए औषधि के रूप में उपयुक्त होती है। जहाँ पर घाव हो
गई हो एवं बंधनक्रिया अशक्य हो, वहाँ पर कृश अग्नि से जलाना एवं उष्ण औषधि का उपयोग करना
एवं च घाव को उकेर कर पुन: जलाना आदि प्रयोग करना चाहिए। घाव के विष को चूसकर निकालना,
छेदन करना, जलाना ये क्रियायें विष चिकित्सा में सर्वत्रा उपयोगी है। इसी प्रकार अत्यन्त ती़ण शस्त्राों
का भी प्रयोग विष(रक्त)स्रावण विधान में अत्यन्त सुखकर हो सकता है। कहा भी है- शरीर में हल्केपने
का अनुभव होना, रोग का वेग कम होना, मन की प्रसन्नता ये अच्छी तरह रक्त विस्रावण होने के लक्षण
हैं। इस प्रकार अग्नि, विष, क्षर आदि को जो सर्वथा हितकारक या सर्वथा अहितकारक ही बतलाता है
उसे स्ववचनविरोधदोष का भी प्रसंग आसकता है। उसी प्रकार यदि माना जाये तो चिकित्सा विधि में सर्व
प्राणियों को संपूर्ण रोगों को प्रशमन करने के लिए विष, क्षर, अस्त्रा और अग्नि कर्म का जो प्रयोग बतलाया
गया है उसका विरोध होगा। कहा भी है कि कोई रोग एक कर्म से चिकित्सित होता है, कोई दो कमोँ से
और कोई तीन कमोँ से एवं कोई-कोई विकार चारों ही कमोँ (विष, क्षर, अग्नि, अस्त्रा) से साध्य होते
हैं। इसलिए एकान्त रूप से किसी एक का आश्रय करना उचित नहीं है।
इसी प्रकार संयोग से अन्य पदार्थ भी विष सदृश ही होते हैं, ऐसा जो कहा है यह असिद्ध विरुद्ध
और अनैकांतिक दोष से दूषित है। कोई-कोई मनुष्य सब कुछ खाने वाले, बार-बार खाने वाले, पित्तकर
(मांसरहित)गुड, मूंग का कषाय, दूध, दही, मधु , घृत, ठंडा, गरम, ताजे बासे, रूक्ष-स्निाग्ध आदि अनेक
प्रकार के विरुद्ध बहुत से आहारों को ग्रहण कने वाले संन्यासियों को वह संयोगजन्य आहार होने पर भी
तुष्टि-पुष्टि आयु बल की वृद्धि हेतुक देखा जाता है एवं विरुद्ध होने पर भी अविरुद्ध देखे जाते हैं। अर्थात्
ऐसे संयुक्त आहारों को ग्रहण करने पर भी वे मिाक्षुक साधु ह्ष्ट-पुष्ट देखे जाते हैं। इसलिए द्रव्य, क्षेत्रा,
काल, भाव के बल से सर्व पदार्थ विरुद्ध होने पर भी अविरुद्ध होते हैं। अतएव स्याद्वादवादी वैद्य
सुश्रुताचार्य भी इस प्रकार कहते हैं कि यद्यपि विरुद्ध पदाथोँ का भक्षण करना अपायकारक है। तथापि
उन पदाथोँ को खाने का अमयास नित्य करने से, अल्प प्रमाण में खाने से, जठराग्नि अत्यधिक प्रदीप्त रहने
पर खाने वाला तरुण व स्वस्थ रहने पर स्निग्ध पदाथोँ के भक्षण के साथ कसरत करने वाले होने पर,
विरुद्ध पदाथोँ के खाने पर भी अविरुद्ध ही होते हैं अर्थात् उन पदाथोँ से कोई हानि नहीं होती। इसलिए
पदाथोँ में अनेकान्तात्मक धर्म रहते हैं। अतएव जैनशासन में प्रतिपादित आयुर्वेद ही सर्वप्राणियों के लिए
श्रेयस्कर है, इस प्रकार निश्चय किया जाता है।
इसी प्रकार कोई एकान्तवादी द्रव्य रस वीर्य विपाक को पृथक्त्व रूप से स्वादु, अम्ल व कटुक
रूप से स्वीकार करते हैं, यह अत्यन्त दूषणास्पद है। ऐसी हालत में द्रव्यरस एवं वीर्यरूप स्निाग्ध ती़ण,