Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय:
623
हिताहिताध्याय का भावानुवाद
यहाँ पर सबसे पहले इस बात का निश्चय करते हैं कि आयुर्वेद में सबसे प्रथम स्थान आर्हत्
आयुर्वेद के लिए ही मिल सकता है। कहा भी है -
आर्हत् वैद्य (आयुर्वेद)ही प्रथम है। क्योंकि स्याद्वाद की स्थिति के लिए वह साधन है और
पूर्वपक्ष से हिताहित की प्रवृत्ति निवृत्ति के लिए उपयुक्त है।
यहाँ पर अपने पक्ष को स्थापन करने में प्रवृत्त आचार्य पहले स्याद्वादवादियों के प्रति पूर्वपक्ष को
समर्थन करते हैं। बाद में उसका निरसन करेंगे।
लोक में पदाथोँ का गुणधर्म अनेकांतात्मक है। जो बात के लिए हितकर है वह पित्त के लिए
अहितकर है। अतएव द्रव्य हिताहितात्मक है। इस हेतु से दुनिया में कोई भी द्रव्य एकान्तदृष्टि से हित
या अहित रूप नहीं है इस प्रकार कोई जैनाचार्य कहते हैं। यह ठीक नहीं है। क्योंकि लोक में द्रव्य अपने
स्वभाव व संयोग से एकान्त हित व अहित के रूप में देखे जाते हैं। एकान्त हितकर तो रोग के लिए
प्रयोजनीभूत जल, घृत, दूध व अन्न आदि हैं। एकान्त अहित जलाने, पचाने, मारने आदि में प्रवृत्त अग्नि,
क्षर, विष आदि हैं। पदाथोँ के संयोग से अन्य भी पदार्थ विष सदृश होते हैं। वे भी एकान्त से अहितकारक हैं।
(प्र) द्रव्य हिताहितात्मक हैं। जो वात के लिए हितकर हैं वह पित्त के लिए अहितकर हैं, यह
जो कहा गया है वह ठीक नहीं है, ऐसा कहोगे तो हम सवाल करते हैं कि एकान्त शब्द का क्या अर्थ है।
उत्तर में एकान्तवादी कहता है कि एकान्त शब्द सर्वथावाची है। कथंचित् वाची (किसी तरह अन्य रूप
भी हो सकेगा) नहीं है। सर्वथा शब्द का खुलासा इस प्रकार है। सर्वत्रा सर्वदा सर्वप्रकारों से हित द्रव्य
हितकारक ही होते हैं, अन्यथा नहीं हो सकते। ऐसा कहोगे तो ठीक नहीं है। क्योंकि यदि हितकारक द्रव्य
एकान्त से हितकारक ही होंगे तो जो हितद्रव्य हैं। उनका उपयोग नवज्वर, अतिसार, कुष्ठ, भगंदर, नेत्रारोग,
व्रण आदि भयंकर रोगों में भी हितकारक ही सिद्ध होगा। फि र अब उपर्युक्त हो चाहे अनुपयुक्त उनका
उपयोग करना ही पडेगा। इसी प्रकार क्षर, अग्नि व विष सदृश पदार्थ किसी-किसी रोग को तात्कालिक
उपशम करते हुए प्रत्यक्ष देखे जाने पर सभी रोगों के लिए अत्यन्त हितावह ठहर जायेंगे। क्योंकि क्षर,
अग्नि, विष आदि से भी अनेक रोग तत़्ाण साध्य देखे जाते हैं। कहा भी है-विष भी विषांतक अर्थात्
विष को नाश करने वाला होता है। इसलिए वह सर्वथा त्याज्य नहीं है। क्योंकि उसे स्पर्श करने वाले को
वह मारता नहीं है। यदि उसे मंत्रा व औषध के प्रयोग से उपयोग किया जाये तो उससे कोई हानि नहीं है
अर्थात् मरण नहीं हो सकता है। इसी प्रकार विषोदर चिकित्सा में प्रतिपादन किया गया है कि कठिन
भयंकर विषों का सेवन करना भी कभी-कभी औषध होता है। जैसे काकोदनी, अश्वमारक, गुंजामूल
कल्क को देने का विधान मिलता है। ईख के टुकडों को कृष्णसर्प से दंश कराकर भक्षण करना चाहिए।
मूलज वा कंदज विष को सेवन करना चाहिए, जिससे वह निरोगी होता है, इस प्रकार विषोदरी विष का