Skip to content

Appendix: Hitahita · Wholesome and unwholesome things

PDF page 697 (book page 625)

अथ हिताहिताध्याय:

696
698
Open appendix: hitahita as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय: 625 पिछिल, मृदुत्व, रूक्ष, उष्ण, शीत, निर्मलता ये वीर्य विपाक से भिन्न हैं या अभिन्न ? यदि भिन्न हो तो गोविषाण के समान पृथक् देखने में आवेंगे। यदि अभिन्न हो तो ये सब इंद्र, शक्र, पुरंदरादि शब्दों के समान एक ही पदार्थ के पर्यायवाची शब्द ठहर जायेंगे। इसलिए द्रव्य रस वीर्य विपाकात्मक ही वस्तु तत्व होने से एवं उनके द्रव्य से कथंचित् भेदाभेद स्वरूप होने से, उनका निरूपण अत्यन्त विस्तृत है। अतएव उसे यहाँ पर उपसंहार कर इतना ही कहा जा सकता है कि प्रत्यक्षनुमान प्रमाण से अविरुद्ध रूप से रहने वाले, द्रव्य, क्षेत्रा, काल, भाव के सािन्नध्य से पदाथोँ में अस्तित्व, नास्तित्व, नित्यत्व, अनित्यत्व, एकत्वानेकत्व, वक्राव्यावक्रव्यादि परस्परविरुद्ध अपितु सापेक्ष स्वरूप के अनंत धर्म रहते हैं, उसी प्रकार द्रव्यरस वीर्य विपाकादि भी अविरोध रूप से रहते हैं। इसी स्याद्वादवाद को अवलंबन कर वैद्यशास्त्राचार्य सुश्रुत कहते हैं। ऊपर प्रतिपादित द्रव्य रस वीर्य विपाक का पृथक् इनमें भिन्नता मानने वाले एकान्तवादियों का मत है। परंतु जो वस्तुत्व के रहस्यरा विद्वान् हैं, वे किसी एक को प्राधान्य नहीं देकर चारों के समुदाय को ही प्राधान्य देते हैं। क्योंकि वह उपयुक्त द्रव्य कहीं-कहीं अपने स्वभाव से दोषों को हरण करता है या उत्पन्न करता है। कहीं-कहीं विपाक से युक्त होकर दोषों को दूर करता है या उत्पन्न करता है। इसके अलावा द्रव्य में वीर्य के बिना विपाक नहीं हुआ करता है एवं रस के आश्रय के बिना वीर्य भी नहीं हुआ करता है। रस (गुण) द्रव्य के आश्रय को छोडकर नहीं रह सकता। इसलिए उसी प्रकार द्रव्य ही सबसे श्रेष्ठ है। जिस प्रकार देह व आत्मा की उत्पत्ति परस्पर सापेक्षिक है, उसी प्रकार द्रव्य की गुण की उत्पत्ति भी परस्पर सापेक्षिक है। वीर्य के रूप में प्रतिपादित स्निग्धत्व आदि जो आठ गुण हैं, वे भी द्रव्य के ही आश्रित हैं। क्योंकि ये गुण रसों में अर्थात् गुणाें में नहीं हुआ करते। उदाहरणार्थ-शक्कर का गुण मधुरत्व है। उस मधुरत्व गुण में कोई और गुण नहीं हुआ करता है। क्योंकि वह स्वत: एक गुण है। अतएव आगम में गुणों को निर्गुण के रूप में प्रतिपादन किया है। गुणवीर्य आदिक छह रस वगैरह सभी द्रव्य में ही रहते हैं। इसलिए द्रव्य ही सब में श्रेष्ठ है, बाकी के सभी धर्म उसी के आश्रय में रहते हैं, इत्यादि अनेक श्लोकों के कथन से संपूर्ण पदार्थ द्रव्यगुणात्मक सिद्ध होते हैं, यह कथन स्याद्वाद का आश्रय करके ही श्री सुश्रुताचार्य ने अपने ग्रंथ में किया है। इसलिए स्याद्वाद की स्थिति ही उनको भी मान्य है यह निश्चित हुआ। इसलिए जिनेन्द्र शासन में प्रतिपादित तत्वों को स्वीकार कर अन्यों के द्वारा प्रतिपादित एकान्त तत्व को त्याग कर विवक्षित-अविवक्षित (मुख्य गौण) स्वरूप अनेक धमोँ के धारक ऐसे अनेक वस्तुओं के प्रतिपादक प्राणावाय महागम रूपी समुद्र से निकली हुई ल़मी के समान, संपूर्ण लोक के लिए हितकारक ऐसे लोक बंधु निर्दोषी वैद्य की ओर से यह अनवद्य विद्या निकली है। अतएव आज भी वैद्यगुण बहुत प्रसन्नता के साथ इसे अत्यादर से ग्रहण करते हैं। इसलिए यह जिनेन्द्र के मुखकमल से निकला हुआ परमागम होने से, अतिकरुणा स्वरूपक होने से सर्व जीवों के प्रति दयापरक होने से कोई-कोई वैद्य जलौंक वगैरह लगाकर जो चिकित्सा करते हैं, उसकी अपेक्ष जहाँ तक हो कदंब त्रिावर्ण दशांगुलशारिका प्रयोग से अजलूक चिकित्सा तियँच व मनुष्यों