Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 571 (book page 499)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

570
572
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 499 भावार्थ : अवश्य ही स्नेह युक्त मल का विसर्जन होना, घृतपान व खाने में द्वेष व अंगों में ग्लानि होना, यह सम्यक् स्निग्ध के लक्षण हैं। अब अधिक स्निग्ध का लक्षण कहेंगे। अति स्निग्ध के लक्षण गुदे विदाहोःतिमलप्रवृत्तिरप्यरोचकैह्र्याननत कफोeम:। प्रवाहिकात्यंगविदाहमोहनं भवेदतिस्निग्धनरस्य लक्षणम्॥ 18॥ भावार्थ : गुद स्थान में दाह, अत्यधिक मल विसर्जन, (अतिसार) अरोचकता, मुख से कफ का निकलना, प्रवाहिका, अंगदाह व मूच्र्छा होना, यह अतिस्निग्ध के लक्षण हैं। अतिस्निग्ध की चिकित्सा सनागरं सोष्णजलं पिबेदसै समुeयूषैदनमाशु दापयेत्। सहाजमोदाग्निकसैंधवान्वितामलां यवागूमथवा प्रयोजयेत् ॥ 19॥ भावार्थ : उस अति स्निग्ध शरीर वाले रोगी को उससे उत्पन्न कष्ट को निवारण करने के लिए सौंठ को गरम पानी में मिला कर पिलावें एवं मूंग के यूष (दाल) के साथ शीघ्र भात खिलाना चाहिए। अथवा अजमोद, चित्रक व सैंधानमक से मिश्रित यवागू देनी चाहिए। घृत (स्नेह) पान में पथ्य घृतं मनोहारि रसायनं नृणामिति प्रयत्नादिह तत्पिबंति ये। सदैव तेषामहिमोदकं हितम् हिता यवागूरहिमाल्पतणडुला॥ 20॥ भावार्थ : मनुष्यों के लिए घृत रसायन है। ऐसे मनोहर घृत को जो लोग प्रयत्नपूर्वक पीते हैं, उनको हमेशा गरम पानी का पीना हितकर होता है एवं थोडे चावलों से बनाई हुई, गरम (उष्ण) यवागू भी हितकर है अर्थात् ये दोनों उनके लिए पथ्य हैं। स्वेदविधि वर्णन प्रतिज्ञा स्नेहोद्धवामयगणानुपशम्य यत्नात्। स्वेदोद्धवामययुतं विधिरुच्यतेःत:॥ स्वेदो नृणां हिततमो भुवि सर्वथेति। संयोजयत्यपि च तत्र भवंति रोगा:॥ 21॥ भावार्थ : स्नेह के अतियोग आदि से उत्पन्न रोगों को उपशमन करने वाली चिकित्सा को प्रयत्न पूर्वक कह कर, यहाँ से आगे स्वेदविधि व उसके बराबर प्रयुक्त न होने से उत्पन्न रोग व उनकी चिकित्सा का वर्णन करेंगे। लोक में रोगाक्रान्त मानवों के लिए, स्वेद प्राय: सर्वथा हितकर है। परन्तु उसकी योजना यदि यथावत् न हो सकी तो उससे भी बहुत से रोग उत्पन्न होते हैं।