Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:
500
स्वेद का योग व अतियोग का फल
सम्यक्प्रयोगवशतो बहवो हि रोगा: शाम्यंति योग इह चाप्यतियोगतो वा।
नानाविधामयगणा प्रभवंति तस्मात् स्वेदावधारणमरं प्रतिवैद्यतेःत्र॥ 22॥
भावार्थ : स्वेदन प्रयोग को यदि ठीक तरह से उपयोग किया जाये तो अनेक रोग उससे नष्ट
होते हैं या शमन होते हैं। इसे ही योग कहते हैं। यदि उसका अतियोग हो जाये तो अनेक प्रकार के रोग
उत्पन्न होते हैं। इसलिए स्वदेन योग की योग्य विधि को अब कहेंगे।
स्वेद का भेद व ताप, उष्म स्वेद लक्षण
तापोष्मबंधनमहाद्रवभेदतस्तु स्वेदश्चतुर्विध इति प्रतिप्रादितोःसै।
वस्त्राग्निपाणितलतापनमेव ताप: सोष्णोष्टकोपलकुधान्यगणैस्तथोष्मा॥ 23॥
भावार्थ : वह स्वेद, 1. तापस्वेद, 2. उष्णस्वेद, 3. बंधनस्वेद (उपनाहस्वेद), 4. द्रव-स्वेद,
इस प्रकार चार भेद से विभक्र है। वस्त्र हथैली इत्यादि को गरम कर (लेटे हुए मनुष्य के अंग को)
सेकने को या अंगार से सेंकने को “तापस्वेद” कहते हैं। इँट, पत्थर, कुधान्य इत्यादि को गरम करके
उस पर कांजी आदि द्रव छिडककर, गीले कपडे से ढके हुए रोगी के शरीर को सेकने को उष्मस्वेद1
कहते हैं।
बंधन, द्रव, स्वेदन लक्षण
उष्णैषधैरपि विपाचितपायसाद्यै: पत्रांबरावरणकैरिह बंधनाख्य:।
सैवीरकांबुघृततैलपयोभिरुष्णै: स्वेदो भवेदतितरां द्रवनामधेय:॥ 24॥
भावार्थ : उष्ण औषधियोें के द्वारा पकाये हुए पायस (पुल्टिश बाँधने योग्य) को पत्ो, कपडे
आदि से ढककर बाँधने को बंधन (उपनहन) स्वेद कहते हैं। कांजी, पानी, घृत, तेल व दूध को गरम
कर कडाही आदि बडे पात्र में भरकर उस में रोगी को बिठाल स्नान कराकर स्वेद लाने की विधि को
“द्रवस्वेद” कहते हैं।
चतुर्विध स्वेद का उपयोग
आद्यै कफप्रशमनावनिलप्रणाशै बंधद्रवप्रतपनं बहुरक्तपित्त-।
व्यामिश्रिते मरुति चापि कफे हितं तत् सस्नेहदेहहितकृद्रहतीह रूक्षम्॥ 25॥
भावार्थ : आदि के ताप व उष्म नाम के दो स्वेद विशोषत: कफ को नाश वा उपशमन करने
वाले हैं। बंधन स्वेद (उपनाह स्वेद) वातनाशक है। द्रवस्वेद, रक्तपित्त मिश्रित, वात वा कफ में हित
v. दूध, दही, कांजी या वायुनाशक औषधों के क्वाथ को घडे में भरकर, उसे गरम करके उसकी बाफ से जो सेंका
जाता है, इसे भी उष्मवेद कहते हैं।