Skip to content

Chapter 22 · Complications of medicinal procedures

PDF page 570 (book page 498)

भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार:

569
571
Open chapter 22 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / भैषजकर्मोपद्रवचिकित्साधिकार: 498 भावार्थ : पीपल, सैंधानमक, दही का तोड, इनको एक साथ घृत में मिलाकर पीने से शीघ्र ही रूक्ष का नाश होता है। अर्थात् सद्य ही स्नेहन होता है। शक्कर मिले हुए घी को दूध के साथ पीने से एवं दूध से साधित यवागू जिसमें थोडा चावल पडा है, उस घृत में मिलाकर पान करने पर सद्य ही स्नेहन होता है। शक्कर मिले हुए घृत को एक दोहनी में डालकर, उसमें उस समय दुहे (निकाला) हुए गाय के दूध (धारोष्ण गोदुग्ध) को मिलाकर रूक्ष मनुष्य पीवें, तो तत्काल ही उस का रूक्षत्व नष्ट हो कर स्नेहन हो जाता है। इसी प्रकार कुलथी वेर इनके क्वाथ व दूध दही, इनसे साधित उत्तम घृत को पीने से भी शीघ्र स्नेहन होता है। स्नेहन योग्य रोगी नृपेषु1 वृद्धेष्वबलाबलेषु च प्रभूततापाग्निषु चाल्पदोषिषु। भिषग्विदध्यादिह संप्रकीर्तितान् क्षणादपि स्नेहनयोगसत्तमान्॥ 14॥ भावार्थ : जो राजा हैं, वृद्ध हैं, स्त्री हैं, दुर्बल हैं, अधिकसंताप, मृदु अग्नि व अल्पदोषों से संयुक्त हैं, उनके प्रति, पूर्वोक्र स्नेहन करने वाले उत्तमयोगों को वैद्य (स्नेहन करने के लिए) उपयोग में लावें। रूक्ष मनुष्य का लक्षण पुरीषमत्यंतनिरूक्षितं घनं निरेति कृच्छ्रान्न च भुक्तमप्यलम्। विपाकमायाति विदह्यते ह्युरो विवर्णगात्रेःनिलपूरितोदर:॥ 15॥ सुदुर्बलस्स्यादतिदुर्बलाग्निमान्विरूक्षितांगो भवतीह मानव:। तत: परं स्निग्धतनोस्सुलक्षणम् ब्रवीमि संक्षेपत एव तणछ्र‰णु॥ 16॥ भावार्थ : रूक्ष मनुष्य का मल अत्यन्त रूक्षित व घन (घट्ट) हो कर बहुत मुशिकल से बाहर आता है। खाया हुआ आहार अच्छी तरह नहीं पचता है। छाती में दाह होता है। शरीर विकृत वर्ण युक्त होता है, उदर में पवन भरा रहता है। वह दुर्बल होता है, उसकी अग्नि अत्यन्त मंद होती है। अर्थात् ये रूक्ष शरीर वाले के लक्षण हैं। इसके अनंतर सम्यक् स्निग्ध (चिकना) शरीर के लक्षणों को संक्षेप में कहेंगे। उस को सुनो। सम्यग्स्निग्ध के लक्षण अवश्यसस्नेहमलप्रवर्तनं घृतेतिविद्वेष इहांगसादनम्। भवेच्चा सुनिग्धविशोषलक्षणम् तथाधिकस्नेहनलक्षणं ब्रुवे॥ 17॥ v. वृषेषु इति पाठांतरं। इसका अर्थ जो धर्मात्मा हैं अर्थात् शांत स्वभाव वाले हैं, ऐसा होगा परंतु प्रकरण में नृपेषु यह पाठ संगत मालूम होता है।