Skip to content

Chapter 21 · Therapeutic procedures

PDF page 563 (book page 491)

कर्मचिकित्साधिकार:

562
564
Open chapter 21 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार: 491 भावार्थ : मुखरोग, मूढगर्भ, उदररोग व अशमरी रोग से पीडित रोगी पर शस्त्रकर्म करना हो तो उसे भोजन खिलाये बिना ही बहुत यत्न के साथ करना चाहिए। अशमरी पर शस्त्रक्तिया जल्दी करें। अर्शरोग में रोगी को विधि प्रकार यंत्रित करके गुदाद्वार के बाहर बायें तरफ शस्त्र से विदारण कर अर्श का नाश करें एवं उस पर जल का सेचन करें। शिराव्यध विधि स्निग्धस्विन्नमिहातुरं सुविहितं योग्यक्रियायंत्रितम्। रात्वा तस्य सिरां तदा तदुचितं शस्त्रं गृहीत्वा स्फुटम्॥ विधवासृक्परिमोक्ष 1येदतितरां धारानिपातक्रमात्। अल्पं यत्रमपोह्य बंधनबलात्संस्तंभयेच्छोणितम्॥ 58॥ भावार्थ : पहले शिराव्यध से रक्त निकालने योग्य रोगी को, अच्छी तरह स्नेहन, स्वेदन कराकर, योग्य रीति से यंत्रित कर (बाँधकर) उसकी व्यधन योग्य शिरा का रान कर अर्थात् शिरा को अच्छी तरह देख कर व हाथ से पकडकर, पश्चात् उचित शस्त्र को लेकर स्फुटरूप से व्यधन करके दुष्ट रक्त को अच्छी तरह निकालना चाहिए। अच्छी तरह व्यधन होने से, रक्त धारापूर्वक बहता है। रक्त निकलते-निकलते जब शरीर में दुष्टरक्त थोडा अवशोष रह जाये तो यंत्रण को हटाकर शिरा को बाँध कर, रक्त को रोक देवें। अधिक रक्तस्राव से हानि दोष्ैर्दुष्टमपीह शोणितमलं नैवातिसंशोध्ये-। च्छेषं संशमनै: जयेदतितरां रक्तं सिरानिर्गतम्॥ कुर्याद्वातरुजं क्षयश्वसनसत्कासाद्यहिक्कादिकान्। पाणडून्मादशिरोभितापमचिरान्मृत्युं समापादयेत्॥ 59॥ भावार्थ : दोषों से दूषितरक्त को भी अत्यधिक प्रमाण में नहीं निकालना चाहिए। क्योंकि यदि शिरा द्वारा अत्यधिक रक्त निकाल दिया जाये तो बात व्याधि, क्षय, श्वास, खांसी, हिचकी, पांडुरोग, उन्माद (पागलपना) शिर में संताप आदि रोग उत्पन्न होते हैं एवं उससे शीघ्र मरण भी हो जाता है। शरीरस्थ शोष दूषित रक्त को संशमन औषधियों द्वारा शमन करना चाहिए। रक्त की अति प्रवृत्ति होने पर उपाय रक्तेःतिप्रसृतक्षणो ह्युपशमं कृत्वा तु गव्यं तदा। क्षीरं तच्छृतशीतलं प्रतिदिनं तत्पाययेदातुरम्॥ रात्वोपद्रवकानपि प्रशमयन्नल्पं हि तं शीतल-। द्रव्यैस्सिद्धमिहोष्णशीतशमनं संदीपनं भोजयेत्॥ 60॥ 1. वापयेत् इति पाठांतरं।