Skip to content

Chapter 21 · Therapeutic procedures

PDF page 562 (book page 490)

कर्मचिकित्साधिकार:

561
563
Open chapter 21 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार: 490 हस्त्यश्वोष्ट्ररथादिवाहन - गणानारोप्य संवाहये-। च्छीघ्रं यत्र रुजा भवेदतितरां तत्रैव शल्यं हरेत्॥ 54॥ भावार्थ : आहरण योग्य अवस्था में, मनुष्य को यंत्रित करते हुए देख कर, कंकमुखादि शस्त्रों से शल्य आदि का आहरण करना चाहिए। अविदित शल्य को (शल्य किस तरह है यह मालूम न हो) इस प्रकार जानना चाहिए। उस मनुष्य को हाथी, घोडा, ऊंट, रथ आदि वाहनों पर बैठा कर शीघ्र सवारी कराना चाहिए। चलते समय जहाँ अत्यन्त पीडा हो, वहीं पर शल्य है ऐसा समझाना चाहिए। बाद में उसे निकालना चाहिए। सीवन, संधान, उत्पीडन, रोपण सूची वा सुविचार्य सीवनविधै श्रजवीं सवक्रां तया। सीवेदूरुशिर: प्रतीतजठरे संभूय भूरिव्रणो। संधानैषधसाधितैर्घृतवरैस्संलिप्य सन्धाय सं-। पीड्योत्पीडनभेषजैरपि बहि: संरोपणै: रोपयेत्॥ 55॥ भावार्थ : सीवनकर्म उपस्थित होने पर सीधी वा टेढी सुई से सीना चाहिए। ऊरुशिर व जठर में बहुत व्रण हो जाने पर, संधानकारक (जोडने वाले) औषधियों से, साधित श्रोष्ठघृत से लेपन कर, संधान (जोडना) करके एवं पीडन औषधियों से पीडन करके और रोपन औषधियों से रोपण (भरना) करना चाहिए। शस्त्रकर्म विधि छेद्यादिष्वपि चाष्टकर्मसु यदा यत्कर्मकर्तुर्भिषक्। वांछन् भेषजयंत्रशस्त्रगृहशीतोष्णोदकाग्न्यदिकान्॥ स्निग्धान्सत्परिचारकानपि तदा संयोजय संपूर्णतां। रात्वा योग्यमपीह भोजनमपि प्राग्भोजयेदातुरम्॥ 56॥ भावार्थ : छेद्य-भेद्य आदि अष्ट प्रकार के शस्त्रकमोँ में कोई भी कर्म करने के लिए जब वैद्य को मैका आवे सबसे पहले उसके योग्य औषधि, शस्त्र, यंत्र गृह (operation room) ठणडा व गरम पानी, अग्नि आदि सामग्री व प्रेमस्नेह सहित मृदुस्वभावी परिचारकों को सब एकत्रित कर लेना चाहिए एवं सर्व सामग्री पूर्णरूपेण एकत्रित होने पर, रोगी को योग्य भोजन कराना चाहिए। अर्श विदारण तत्राभुक्तवतां मुखामयगणैर्मूढोरुगर्भोदरेः-। शमर्यामप्यतियत्नतो भिषगिह प्रख्यातशस्त्रक्तियां॥ कुर्यादाशु तथाशमरीमिहगुदद्वाराद्वहिर्वामत:। छित्वाशँ विधियंत्रितस्य शबरै: संहारयेiारिभि:॥ 57॥