Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
492
भावार्थ : रक्त का अधिक स्राव होने पर शीघ्र ही उपशमन विधि (रक्त को रोक) करके उस
रोगी को, उस समय व प्रतिदिन, गरम करके ठंडे किए हुए गाय के दूध को पिलाना चाहिए। यदि कोई
उपद्रव (पूर्वोक्र रोग से कोई रोग) उपस्थित हों तो, उसका निश्चय कर उपशमन विधान से शमन करते
हुए, उसे अल्प शीतल द्रव्यों से सिद्ध, उष्ण व शीत को शमन करने वाले और अग्निदीपक, आहार को
खिलाना चाहिए।
शुद्धरक्त का लक्षण व अशुद्ध रक्त के निकालने का फल
रक्तं जीव इति प्रसन्नमुदितं देहस्य मूलं सदा-।
धारं सोजवलवर्णपुष्टिजननं शिष्टो भिषग्रक्षायेत्॥
दुष्टं सत्क्रमवेदिनात्वपहृतं कुर्यात्प्रशांतिं रुजा-।
मारोग्यं लघुतां तनोश्च मनस: सैम्यं दृढात्मेंद्रियम्॥ 61॥
भावार्थ : शुद्ध रक्त शरीर का जीव ही है ऐसा तज्रा ऋषियों ने कहा है। वह शरीर स्थिति का
मूल है। उसका सदा आधारभूत है एवं उज्ज्वल वर्ण व पुष्टिकारक है। सज्जान वैद्य, ऐसे रक्त की हमेशा
रक्षा करें। शिराव्यध आदि से रक्त निकालने के विधान को जानने वाला विरा वैद्य द्वारा, दूषित रक्त ठीक
तरह से निकाला जाये तो रोग की शांति होती है। शरीर में आरोग्य, लघुता (हल्कापन) उत्पन्न होती
है। मन में शांति का संचार होता है। आत्मा और इन्द्रिय मजबूत होते हैं।
वातादि से दुष्ट व शुद्ध शोणित का लक्षण
वातेनात्यसितं सफेनमरुणं स्वच्छं सुशीघ्रागमं।
दुष्टं स्याद्रुधिरं स्वपित्तकुपितं नीलातिपीतासितम्॥
विस्रं नेष्टमशोषकीटमशकैस्तन्मक्षिकाभिस्सदा।
श्लेष्मोद्रेककलंकितं तु बहलं चात्यंतमापिच्छिलम्॥ 62॥
मांसाभासमपि क्षणादतिचिरादागच्छति श्लेष्मणा।
शीतं गैरिकसप्रभं च सहजं स्याददिं्रगोपोपमम्॥
तच्चात्यंतमसंहतं ह्यविरलं वैवर्णहीनं सदा।
दृष्ट्वा जीवमयं च शोणितमलं संरक्षायेदक्षयम्॥ 63॥
भावार्थ : वात से दूषित रक्त अतिकृष्ण, फेन (झाग) युक्त, स्वच्छ शीघ्र बाहर आने वाला
(शीघ्र बहने वाला) होता है। पित्त से दूषित रक्त, नीला, अत्यन्त पीला अथवा काला, दुगँध्युक्त,
(आमगंधि) होता है एवं वह सर्वप्रकार के कीट, मशक व मक्खियों के लिए अनिष्ट होता है (जिससे
कीट आदि, उस रक्त पर बैठते नहीं, पीते नहीं ) कफ से दूषित शोणित, गाढा, पिच्छिल, मांसपेशी के
सदृश वर्ण वाला बहुत देर से स्राव होने वाला शीत और गेरु (गेरु के पानी) के सदृश वर्ण वाला अर्थात्