Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
353
भावार्थ : वमन, स्वेदन, वर्तिप्रयोग (औषध निर्मित बत्ी को गुदा में रखना) अग्निदीपन करने
वाली औषधियों का सेवन, पान, लंघन (उपवास) और गरम पानी पीना आदि क्रिया विशोषों से अजीर्ण
रोग को उपशमन करना चाहिए।
अजीर्ण में लंघन
अनशनं त्विह कार्यमजीर्णजित्तुषित एव पिबेदहिमोदकम्॥
अशनभेषजदोषगणान्स्वयं । न सहते जठराग्निरभावत:॥ 29॥
भावार्थ : अजीर्ण को जीतने के लिए लंघन अवश्यमेव करें अर्थात् अजीर्ण के लिए लंघन
अत्यन्त श्रोष्ठ है। प्यास लगने पर ही गरम पानी पीवें। क्योंकि अजीर्ण रोगी की जठराग्नि अत़िीण
होने से वह भोजन, औषध और दोषों को पचाने में समर्थ नहीं होती है।
अजीर्ण नाशक योग
सततमेव पिबेल्लवणोदकं। गुडयुतानपि सर्षपकानपि॥
त्रिाकटुसैंधवहगिुंविचूर्णमिश्रितफलाम्लमिहोष्णमजीर्णवान्॥ 30॥
भावार्थ : अजीर्ण रोगी सदा सैंधानमक को गरम पानी में डाल कर पीवें तथा सरसों और
इन दोनों को गुड मिलाकर खावें। अथवा त्रिकटु सैंधानमक हींग इन के चूर्ण को खट्टे फलों के गरम
रस में मिलाकर पीना चाहिए।
अजीर्णहृद्रोगत्राय
मगधजामहिमांबुयुतां पृथक्। प्रवरनागरकल्कमथाभया-॥
लवणचूर्णमिति त्रिातयं पिवे-। दुदरवन्हिविवद्र्दन कारणम्॥ 31॥
भावार्थ : पीपल के चूर्ण को जठराग्नि के बढाने के लिए गरम पानी में मिलाकर अथवा शुंठी
के कल्क को गरम पानी में मिलाकर या हरड और लवण इनके चूर्ण को गरम पानी में मिलाकर पीना
चाहिए।
कुलत्थ क्वाथ
क्वथितमुष्ककभस्मविगालितो। दकविपक्वकुलत्थरसं सदा॥
लवणितं त्रिाकटूत्कटमातुर: सततमग्निकर प्रपिबेन्नर:॥ 32॥
भावार्थ : मोरवा के भस्म से क्वाथ कर उस क्वाथ को छानें, फिर उसके द्वारा उस पकाये हुए
कुलथी के रस में लवण व त्रिकटु मिलाकर सदा अजीर्ण से पीडित पीवें, तो अग्निदीपन होता है।
विशूचिका चिकित्सा
मधुकचंदन - वालजलांबुदांबुरुहनबिंदलांघिसु - तणडुला-।
म्बुभिरशोषमिदं मृदितं पिबेत् प्रशमयंस्तृषयातिविषूचिकाम्॥ 33॥