Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
354
भावार्थ : मुलैठी, चंदन, खस, नेत्र वाला नागरमोथा, कमल, नीम की पत्ी व उसके जड को
चावल के धोबन में मर्दन कर पिलावें, तो यह विषूचिका रोग को तृषा से प्रशमन करता है।
त्रिाकटुकाद्यंजन
त्रिाकटुकत्रिाफलारजनीद्वयोत्पलकरंजसुबीजगणं शुभम्॥
फलरसेन विशोष्यकृतांजनं प्रशमयत्यधिकोग्रविषूचिकाम्॥ 34॥
भावार्थ : त्रिकटु, त्रिफला, हल्दी, नीलकमल, करंज के बीज, इनको खट्टे फलों के रस के
साथ बारीक पीसकर सुखावें, इस प्रकार तैयार किए गए अंजन को आंजने से उग्र विषूचिका भी दूर
होती है।
अलसकोःप्यातिकृछ्र इतीरित:। परिहरेदविलंबिविलंबिकां॥
अपि विषूचिकया परिपीडितानिह जयेदतिसारचिकित्सितै:॥ 35॥
भावार्थ : अलसक रोग अत्यन्त कष्ट साध्य है। विलम्बिका को भी शीघ्र छोड देना चाहिए।
विशूचिका से पीडित रोगी को अतिसारोक्र चिकित्सा के प्रयोग से ठीक करना चाहिए।
विशूचिका में दहन व अन्य चिकित्सा
दहनमत्रा हितं निजपाष्र्णिषु। प्रबलवातयुतातिविषूचिका-।
प्रशमनाय महोष्णगुणैषधानहिमतोययुतान्परिपानत:॥ 36॥
भावार्थ : प्रबल वात के वेग से युक्त विकार से उत्पन्न विषूचिका रोग को शमन करने के लिए,
पाष्र्णि स्थान में जलाना चाहिए एवं महान् उष्ण औषधियों को उष्ण जल में मिलाकर पिलाना भी हितकर है।
अजीर्ण का असाध्य लक्षण
रसनदंतनखाधरकृष्णता। वमनताक्षिनिजस्वरसंक्षय:।
स्मृतिविनाशनता शिथिलांगता। मरणकारणमेतदजीर्णिनाम्॥ 37॥
भावार्थ : अजीर्ण रोग में जीभ, दांत, नख, ओंठ का काला पड जाना, वमन विशोष होना, आँखें
अंदर घुस जाना, स्वरनाश होना, स्मृति क्षय होना व अंग शिथिल होना, यह सब मरण के कारण समझाना
चाहिए अर्थात् ये लक्षण प्रकट होवें, तो रोगी शीघ्र मरता है।
मूत्रा व योनिरोग वर्णन प्रतिज्ञा
अथ च मूत्राविकारकृतामयानधिकयोनिगतािन्नजलक्षणान्।
प्रवरनामयुताखिलभेषजै:। प्रकथ्यामि कथां विततक्रमै:॥ 38॥
भावार्थ : यहाँ से आगे मूत्रविकार से उत्पन्न रोग और योनि रोगों को, उनके लक्षण, उत्कृष्ट
नाम को धारण करने वाले श्रोष्ठ सम्पूर्ण औषधियों के साथ-साथ क्रम से वर्णन करेंगे इस प्रकार आचार्य
प्रतिज्ञा करते हैं।