Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
352
अजीर्ण से अलसक विलम्बिका विशूचिका की उत्पत्ति
अलसकं च विलंविकया सह। प्रवरतीव्ररूजा तु विषूचिका।
भवति गैरवि योःत्ति निरंतरं। बहुतरान्नमजीर्णमतोःस्य तत्॥ 24 ॥
भावार्थ : जो मनुष्य नाना प्रकार अन्नों को गाय के समान हमेशा खाता रहता है, उसे अजीर्ण
होकर भयंकर अलसक, बिलम्बिका और अत्यन्त तीव्र पीडा करने वाली विशूचिका रोग उत्पन्न होता
है।
अलसक लक्षण
उदरपूरणतातिनिरुत्सहो। वमथुतृड्मरुदुद्धमकूजनम्॥
मलनिरोधनतीव्ररुजारुचि-स्त्वलसकस्य विशोषितलक्षणम् ॥ 25॥
भावार्थ : जिसमे पेट बिल्कुल भरा हुआ मालूम हो रहा हो, अत्यन्त निरूत्साह मालूम हो रहा
हो, वमन होता हो, नीचे की तरफ से वात रुककर ऊपर कंठ आदि स्थानों में फिरता हो, मलमूत्र रुक
जाता हो, तीव्र पीडा होती हो और अरुचि हो उसे अलसक रोग जानना चाहिए। अर्थात् यह अलसक
रोग का लक्षण है।
विलम्बिका लक्षण
कफमरूत्प्रलातिनिरोधतो। ह्युपगतं च निरूद्धमिहाशनं॥
इह भवेदतिगाढविलंबिका। मनुजजन्मविनाशनकारिका॥ 26॥
भावार्थ : कफ व वात के अत्यन्त निरोध से खाया हुआ आहार न नीचे जाता है न ऊपर
( न विरेचन होता है न तो वमन ही) ही जाता है अर्थात् एकदम रुक जाता है, उसे बिलंबिका रोग कहते
हैं। यह अत्यन्त भयंकर है। वह मनुष्य जन्म को नाश करने वाला है।
विषूचिका लक्षण
वमथुतृड्भ्रमशूलविवेष्टनै: परिविमूच्र्छनताद्यतिसारकै:।
चलनजृंभणदाहविवर्णकैह्र्दयवेदनया तु विषूचिका॥ 27॥
भावार्थ : जिसमें वमन, तृषा, भ्रम, शूल, उद्वेष्ट (गीले कपडे से ढका हुआ जैसा अनुभव)
मूर्छा, अतिसार, कम्प, जंभाई, दाह, विवर्ण, हृदय पीडा आदि विकार प्रकट होते हैं, उसे विषूचिका
(हैजा) रोग कहते हैं।
अजीर्ण चिकित्सा
वमनतापनवर्तियुतागिA - दीपनकरैषधपानविधानत:॥
प्रशमयेeतमन्नमजीर्णतामनशनहिमवार्युपयोगत: ॥ 28॥