Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
328
क्षतज, क्षयजकास चिकित्सा
य:क्षतक्षयकृतश्च भवेत्तं। कासमामलकगोक्षुरखर्जू॥
रप्रियालमधुकोत्पलभाडींर्। पिप्पलीकृतसमांशविचूर्णम्॥ 24॥
शर्कराघृतसमेतमिदं मं़वक्षमात्रमवभ़य समक्षम्॥
क्षीरभुक् क्षपयतीह समस्तं। दीक्षितो जिनमते दुरितं वा॥ 25॥
भावार्थ : आमला, गोखरू , खजूर, चिरौंजी मुलैठी, नीलकमल, भारंगी, पिप्पली इनको समान
अंश में लेकर चूर्ण बनावें। इससे, एक तोला चूर्ण को घी व शक्कर मिलाकर शीघ्र भक्षण करें और
दूध के साथ भोजन करते रहें, तो यह समस्त क्षत व क्षय से उत्पन्न कास को नाश करता है, जैसा कि
जैनमत में दीक्षित व्यक्ति कमोँ को नाश करता है।
सक्रुपयोग
शालिमाषयवषष्टिकगोधूमप्रभृष्ट - वरपिष्टसमेतम्॥
माहिषं पय इहाजयगुडामयाम्। पाययेत् क्षयकृतक्षयकासे॥ 26॥
भावार्थ : चावल, उडद, जै, साठीधान्य, गेंहू इनको अच्छी तरह भूनकर पीसें, इस में घी गुड
मिलाकर भैंस के दूध के साथ पिलाने से क्षयज कास नाश होता है।
अथ विरसरोगाधिकार:
विरसनिदान व चिकित्सा
दोषभेदविरसं च मुखं प्रक्षालयेत्तदनुरूपकषायै:॥
दंतकाष्टकबलग्रहगणडूषैषधैरपि शिरोःतिविरेकै:॥ 27॥
भावार्थ : (दोष भेदानुसार) वात आदि दोषों से, मुख का रस विपरीतv (जायका खराब) हो
जाता है, इसे विरस कहते हैं, इस रोग में तत्तद्रोषनाशक व मुख के रस से विपरीत रस से युक्त औषधि
से सिद्ध कषायों से मुख को धोना चाहिए एवं अनुकूल दंतुन से दंतधावन योग्य औषधि से कवलधारण,
गणडूष व शिरोविरेचन कराना हितकर होता है।
अथ तृष्णारोगाधिकार:
तृष्णानिदान
दोषदूषितयकृत्लिहया संपिडितस्य गलतालुविशोषात्॥
जायते बलवती हृदि तृष्णा। सा च कास इव पंचविकल्पा॥ 28॥
1. जैसे कि कफोद्रेक से मुख नमकीन, पित्तोद्रेक से खट्टा कडुआ, वातोद्रेक से कष्ै∂ा होता है।