Skip to content

Chapter 16 · Treatment of minor diseases, part four

PDF page 399 (book page 327)

क्षुद्ररोगाधिकार:

398
400
Open chapter 16 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 327 वातजकास में योगांतर कोष्णगव्यघृतमेव पिबेद्धा। तैलमेव लवणोषणमिश्रम्॥ ऊषणत्रयकृताम्लयवागूं। क्षीरिकामपि पयोःनिलकासी॥ 19॥ भावार्थ : वातज कास से पीडित मनुष्य सेंधानमक व मिरच के चूर्ण से मिश्रित कुछ गरम घी अथवा तैल पीवें एवं पीपल गजपीपल वनपीपल इनको डालकर की गई खट्टी यवागू, दूध आदि से बना हुआ खीर अथवा दूध ही पीना चाहिए। वातजकासघन योगांतर व्याघ्रिकास्वरससिद्धघृतं वा। कासमर्दवृषभृंगरसैर्वा। पक्वतैलमनिलोद्धवकासं। नाशयत्यभयया लवणं वा॥ 20॥ भावार्थ : कटेहरी के रस से सिद्ध घृत को पीने से अथवा कसोंदी, अडूसा व भृंगराज के पक्व तैल को अथवा हरड को नमक के साथ सेवन करने से वात से उत्पन्न खांसी नष्ट होती है। पैत्तिककास चिकित्सा पुणडरीककुमुदोप्पलयष्टी-। सारिवाक्वथिततोयविपक्वम्॥ सर्पिर‘व सितया शमयेत्तं। पित्तकासमसकृत्परिलीढम्॥ 21॥ भावार्थ : कमल, श्वेतकमल, नीलकमल, मुलैठी सारिवा उनके काढे से सिद्ध किए हुए घृत को शक्कर के साथ बार-बार चाटें, तो पित्तज कास शमन होता है। पैत्तिककासघन योग vपिप्पलीघृतगुडान्यपि पीत्वा। माहिष्ोण पयसा सहितानि॥ पिष्टयष्टिमधुरेक्षुरसैर्वा। पित्तकासमपहंत्यातिशीघ्रं॥ 22॥ भावार्थ : पीपल, घी व गुड इनको भैंस के दूध के साथ पीने से अथवा मुलैठी को ईख के रस में पीसकर सेवन करने से, पित्तज कास शीघ्र नाश होता है। कफजकास चिकित्सा श्लेष्मकासमभयाघनशुणठी-। चूर्णमाशु विनिहंति गुडेन। छर्दनं तनुशिरोःतिविरेका:। ती़णधूमकबला: कटुलेहा:॥ 23॥ भावार्थ : खस, मोथा, शुणठी, इनके चूर्ण को गुड के साथ खावें, तो श्लेष्मज कास दूर होता है एवं वमन, विरेचन, शिरोविरेचन, ती़ण, धूमपान व कवल धारण कराना एवं कटुलेहों का चटाना भी कफज कास में हितकर है। 1. मष्टमधुरेक्षु इति पाठांतरं।