Skip to content

Chapter 16 · Treatment of minor diseases, part four

PDF page 401 (book page 329)

क्षुद्ररोगाधिकार:

400
402
Open chapter 16 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 329 भावार्थ : जिसका यकृत व प्लीहा (जिगर-तिल्ली) दोषों से दूषित होता जाता है, ऐसे पुरुष का गल व तालु प्रदेश सूख जाने से हृदय में बलवती तृष्णा (प्यास) उत्पन्न होती है। इसका नामक तृष्णा रोग है। खाँसी के समान इसका भी भेद२ पाँच हैं। दोषजतृष्णा लक्षण सर्वदोषनिजलक्षणवेदी। वेदनाभिरूपलक्षितरूपाम्॥ साध्येदिह तृषामभिवृद्धां। त्रिप्रकारबहुभेषजपानै:॥ 29॥ भावार्थ : सर्वदोषों के लक्षण को जानने वाला वैद्य नाना प्रकार की वेदनाओं से, जिसका लक्षण प्रगटित है ऐसी बढी हुई, तृष्णारोग को तीन प्रकार की औषधियों के पान से साधन करना चाहिए। सारांश यह है कि वातादि दोषजन्य तृष्णा को तत्तद्रोषों के लक्षण से (यह वातज है पित्तज है आदि जानकर, उन तीन दोषों को नाश करने वाली तीन प्रकार की औषधियों से चिकित्सा करनी चाहिए। क्षतज़ायजतृष्णा लक्षण या क्षतात् क्षतजसंक्षयतो वा। वेदनाभिरथवापि तृषा स्यात्॥ पंचमी हृदि रसक्षयजाता-नैव शाम्यति दिवा च निशायाम्॥ 30॥ भावार्थ : शस्त्र आदि से शरीर जखम होने पर अधिक रक्तस्राव से अथवा अत्यधिक पीडा के कारण से तृष्णा उत्पन्न होती है। इसे क्षतज तृष्णा कहते हैं। रक्त के क्षय होने से हृदय में जो तृष्णा उत्पन्न होती है जो (पानी पीते-पीते पेट भर जाने पर भी) रात्रिा व दिन कभी बिलकुल शांत नहीं होता है, उसे क्षयज तृष्णा कहते हैं। तृष्णाचिकित्सा तृष्णकापि न विमुंचति कायं। वारिणोदरपुटे परिपूर्णे॥ छर्दयेद्धिमजलेन विधिरा:। पिप्पलीमधुककल्कयुतेन॥ 31॥ भावार्थ : यदि पेट को पानी से भर देने पर भी प्यास बुझाती नहीं, ऐसी अवस्था में कुशल वैद्य को उचित है कि वह पीपल व जयेष्ठमध के कल्क से युक्त ठणडे पानी से छर्दन (वमन) करावें। तृष्णा निवारणार्थ उपायांतर लेपयेदपि1 तथाम्लफलैर्वा। तप्तलोहसिकतादिविशुद्धम्॥ पाययेन्मधुरशीतलवर्गै:। पक्वतोयमथवातिसुगंधम्॥ 32॥ भावार्थ : तृष्णा को रोकने के लिए, खट्टे फलों को पीसकर जिह्वा पर लेप करना चाहिए तथा 1. वातज, पित्तज, कफज, क्षतज, क्षयज, इस प्रकार तृष्णा के पाँच भेद हैं। 2. रोचयेदिति पाठांतरं।