Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
289
पैत्तिकाभिष्यंद लक्षण
विदाहपाकप्रबलोष्मताधिक। प्रवाष्पधूमायनसैष्णवारिता॥
तृषा बुभुक्षननपीतभावता। भवंत्यभिष्यंदगणो तु पैत्तिके॥ 137॥
भावार्थ : आँखों में दाह व अधिक उष्णता, पानी गिरना, धूवां-सा उठना, अश्रुजल उष्ण रहना,
अधिक भोजन की इच्छा होना, मुख पीला पड जाना आदि लक्षण पित्तकृत अभिष्यंद रोग में पाये जाते
हैं।
पैत्तिकाभिष्यंदचिकित्सा
घृतं प्रपाय प्रथमं मृदूकृतं । विशोध्येत्तत्रा शिरां विमोक्षयेत्॥
त्रयहाच्चा दुग्धोद्धव सर्पिषा शिरो। विरेचयेत्तर्पणमाशु योजयेत्॥ 138॥
भावार्थ : पित्ताभिष्यंद से पीडित रोगी को प्रथम घृत पिलाकर (घृत से स्नेहन कर) शरीर को
मृदु करके विरेचन देना चाहिए और सिरामोक्षण ( फस्त खोलना) भी करना चाहिए। इसके1 तीन दिन
के बाद दूध से उत्पन्न (दही से उत्पन्न नहीं) घी से शिरोविरेचन और तर्पण को शीघ्र प्रयोग करना
चाहिए।
पित्ताभिष्यंद में लेप रसक्रिया
मृणालकल्हारकपज्ञकोत्पल -। प्रधानदुग्धांघ्रिपश्रृंगिचंदनै:॥
पयोनुपिष्टै: घृतशर्करायुतै:। प्रलेपयेत्ौर्वितरेद्रसक्रियाम् ॥ 139॥
भावार्थ : कमलनाल, श्वेतकमल (कुमुदिनी) पज्ञकाष्ठ व नीलकमल, प्रधान पंच क्षीरीवृक्ष
(बड, गूलर, पीपल, परिसपीपल, पाखर) शक्कर काकडासगिीं मिलाकर उसमें प्रलेपन करना एवं
उन्हीं औषधियों की रसक्रिया2 का प्रयोग करना हितकर है।
अंजन
सुचूर्णितं शंखमिह स्तनांबुना। विघट्टयेदायसभाजनद्वये॥
मुहूर्महुशशर्करया सुधूपितं। सदांजयेत्पित्तकृतामयाक्षिणि॥ 140॥
भावार्थ : शंख को अच्छी तरह चूर्णकर फिर उसे स्तन दूध के साथ लोह के दो बरतन में
डालकर खूब रगडना चाहिए (अर्थात् लोह के बरतन में डालकर लोहे की मूसली से रगडें) उसे बार-
बार शक्कर से धूप देकर पित्तजन्य अभिष्यंद रोग से पीडित आँखों में हमेशा अंजन करें।
1. सद्वयघृष्टमिष्टत: इति पाठांतरं।
2
किसी का ऐसा मत है कि रोग की उत्पत्ति से तीन दिन के बाद शिरो विरेचन आदि करना चाहिए।
3. क्वाथ इत्यादियोंको फिर पकाकर, गाढा (घन) किया जाता है, इसे रसक्रिया कहते हैं। ग्रंथातर में कहा भी है।
क्वाथादीनां पुन: पाकात् घनभावे रसक्रिया।