Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 360 (book page 288)

शिरोरोगाधिकार:

359
361
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 288 भी करना चाहिए एवं नस्य प्रयोग, पाक तैल तर्पण, धूमन, स्वेदन व पत्र बंधन आदि विधि करनी चाहिए। विशोष-तर्पण जो नेत्रों की तृप्ति करता है, उसे तर्पण कहते हैं। अर्थात् आँखों के हितकारी औषधियों के रस, घी आदि को (रोगी को चित्त सुलाकर) आँखों में डालकर कुछ देर तक धारण किया जाता है, इसे तर्पण कहा है। पुटपाक- नेत्र रोगों का हितकारी औषधियों को पीसकर गोला बनावें। पश्चात् आम इत्यादि पत्तियों को उस पर लपेट कर उस पर मिट्टी का लेप करें। इसके बाद कणडों की अग्नि से उस गोले को (पुट पाक की विधि के अनुसार) जलावें। फिर उसकी मिट्टी व पत्तों को दूर करके उस गोले को निचोड के रस निकाल लेवें और उसकों तर्पण की विधि के अनुसार नेत्रों में डाले। इसे पुटपाक कहते हैं । पथ्य भोजनपान फलाम्लसंभारसुसंस्कृतै: खलै:। घृतै: श्रृतक्षीरयुतैश्च भोजयेत्॥ पिबेत्स भुक्तोपरि सैरभंघृतं1। सुखोष्णमल्पं तृषिती जलांजलिम्॥134॥ भावार्थ : फल, आम्लसे युक्त, खट्टा फल, धनिया जीरा इत्यादि से अच्छी तरह संस्कृत खल, तथा घी से पका हुआ व दूध से युक्त भोजन कराना चाहिए। भोजन करने के ऊपर सुगंध घी (सैरभधृत) पिलाना चाहिए। यदि प्यास लगे तो थोडा-सा गरम जल पिलाना चाहिए। वातभिष्यंदक नाशक अंजन समातुलुगाम्लंकसैंधवं घृतं। सतैलमेद्वनितापयो युतम्॥ सनीलिकं घृष्टमिदं सदंजनं। कटुत्रिकैर्धूपितमंजयेत्सदा ॥ 135॥ भावार्थ : विजोरा नबिूं का रस, सैंधालोण, तिल का तैल, स्त्री का दूध, नीली, इन को एकत्र कर के (ताम्रपात्र या पत्थर के पात्र में) अच्छी तरह पीसें और इस श्रोष्ठ अंजन को सौंठ, मिरच, पीपल से धूप देकर हमेशा अंजन करना चाहिए। वाताभिष्यंदचिकित्सोपसंहार विलोचनोद्धूतमरूत्कृतामयान्। प्रसाध्येत्प्रोक्रविधानतोःखिलान् ॥ यथोक्रवातामयसच्चिाकित्सित-। प्रणीतमार्गादथवापि यत्नत: ॥136॥ भावार्थ : इस प्रकार वात से उत्पन्न सम्पूर्ण नेत्र रोगों को पूर्वोक्र कथन के अनुसार चिकित्सा करके, ठीक करना चाहिए। अथवा वात रोगों के लिए जो चिकित्सा पहले बताई गई है, उस क्रम से यत्नपूर्वक चिकित्सा करें। 1. सुरभि गाय के दूध से उत्पन्न घृत।