Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अन्नपानविधि:
68
(मूत्राशय) के रोगों को शमन करता है गुल्मग्रंथियों को दूर करने वाला है। यदि वह दूध धारोष्ण हो
अर्थात् धार निकालते ही पीने के काम में आवे तो वह अमृत के समान है। यदि उसे फिर गरम करके
पिया जाये, तो कफ और वात विकार को दूर करने वाला है। गरम करके ठणडा किया हुआ दूध
पित्तविकार को शमन करता है। बाकी अवस्था में अनेक विषम रोगों के उत्पन्न होने के लिए कारण
है। दूध शरीर के लिए हितकर है एवं श्रोष्ठ रसायन है। दूध शरीर के वर्ण की वृद्धि करने वाला एवं
शरीर में बल प्रदान करने वाला है। दूध मनुष्यों की आँख के लिए हितकर है। दूध पूर्णायु की स्थिति
के लिए हितकर है एवं उत्तम है। क्षीर शरीर में अग्निको दीपन (तेज) करने वाला है, प्रत्येक प्राणी
के लिए यह जन्म काल से ही प्रधान आहार है, उसे यदि गरम ही पीवें तो मल की शुद्धि करता है अर्थात्
दस्त लाता है। गरम करके ठणडा किया हुआ दूध मल आदि को बांधने वाला है।
दही के गुण
दध्युष्णमम्लं पवनप्रणाशी। श्लेष्मापहं पित्तकरं विषघनं॥
संदीपनं स्निग्धकरं विदाहि। विष्टंभि वृष्यं गुरुपाकमिष्टम्॥ 27॥
भावार्थ : दही उष्ण है, खट्टी है, वातविकार दूर करने वाली है, कफ को नाश करने वाली है,
पित्तोत्पादक है, विष को हरने वाली है, अग्नितेज करने वाली है। स्निग्धकारक है, विदाहि है,
मलावरोधकारक है, वृष्य (कामोत्पादक) है, देर में पचने वाला है।
तक्रगुण
तक्रं लघूष्णाम्लकषायरूक्ष-मग्निप्रदं श्लेष्माविनाशनं च।
शुक्लं हि पित्तंमरुत: प्रकोपी संशोधनं मूत्रपुरीषयोश्च॥ 28॥
भावार्थ : छाछ (तक्र) हल्का (जल्दी पचने वाला है) व उष्ण है, खट्टा व कषायला होता है।
रूक्षगुणवाला है, अग्नि क ो बढाने वाला एवं कफ को दूर करने वाला है, शुक्ल पित्त व वायु विकार
को उद्रेक करने वाला है मल-मूत्र को साफ करने वाला है।
उदश्वित्के गुण
सम्यक्कृतं सर्वसुगंधियुक्तं। शीतीकृतं सू़मपटसृतं च॥
स्वच्छांबुसंकाशमशोष रोग। संतापनुद्वृष्यमुदीश्विदुक्रम्॥ 29॥
भावार्थ : दही में समभाग पानी मिलाकर मथन करें उसे उदश्वित् कहते हैं। जो अच्छी तरह
तैयार किया गया हो सुगंध द्रव्य से मिश्रित हो, ठणडा किया हो, पतले कपडे से शोधित हो एवं निर्मल
पानी के समान हो, सम्पूर्ण रोगों को व संताप को दूर करता हो व पैष्टिक हो, उसे उदशिवत् कहते हैं।
खलगुण
सर्वै: कटुद्रव्यगणैस्सुपक्वं। सुस्नेहसंस्कारयुतस्सुगंधि:॥
श्लेष्मानिलघनोःग्निकरो लघुश्च। सर्व: खलस्तत्कृतकाम्लिकश्च॥ 30॥