Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अन्नपानविधि:
69
भावार्थ : उपर्युक्त छाछ में मिरच आदि, कटुद्रव्य डालकर अच्छी तरह पकाकर उसमें घी
आदि से संस्कार (छौंक) किया गया हो, उसे खल कहते हैं। वह कफ विकार व वात विकार को दूर
करने वाली है एवं शरीर में अग्नि को तेज करती है। पचन में हल्की है। इसी छाछ के द्वारा बनाये गए
अम्लिका (कढी) आदि के भी यही गुण है।
नवनीत गुण
शीतं तथाम्लं मधुरातिवृष्यं। श्लेष्मावहं पित्तमरुत्प्रणाशी।
शोषक्षतक्षीणकृशातिवृद्ध-बालेषु पथ्यं नवनीतमुक्तम्॥ 31॥
भावार्थ : नवनीत (लोणी) शीत है। खट्टा रस वाला है। मधुर भी है। अति वृष्य है कफकारक
है। पित्त व वायुविकार को दूर करने वाला है। क्षय, उर:क्षत रोग से जो क्षीण हो गया हो, अति कृश
हो गया हो, उसे एवं बालक व वृद्धों के लिए हितकर है।
घृतगुण
वीर्याधिकं शीतगुणं विपाकि। स्वादुत्रिादोषघनरसायनं च।
तेजो बलायुश्च करोति मेध्यं॥ चक्षुष्यमेतद्धितमाहुरार्या:॥ 32॥
भावार्थ : घी शक्तिवद्र्दक है, शीत गुण वाला है, पचनकारक है। स्वादिष्ट होता है। वात पित्त
कफ को दूर करने वाला है, रसायन है, शरीर में तेज बल आयु की वृद्धि करने वाला है। बुद्धि को बढाने
वाला है एवं आँखों के लिए हितकर है, ऐसा पूजय पुरुष कहते हैं।
तैलगुण
पित्तं कषायं मधुरातिवृष्यं। सुती़णमग्निप्रभवैकहेतुम्॥
केश्यं शरीरोजवलवर्णकारी। तैलं क्रिमिश्लेष्ममरु त्प्रणाशी॥ 33॥
भावार्थ : तेल पित्त करने वाला है। इसका रस मधुर और कषाय है। वृष्य है, अग्नि को ती़ण
करने वाला है। केशाें को हित करने वाला है। शरीर का तेज बढाने वाला है एवं कृमि को नाश करने
वाला है। कफ और वायु को दूर करने वाला है।
कांजी के गुण
सैवीरमम्लं बहिरेव शीत - मंतर्विदाह्यग्निकृदशमरेकम्।
गुल्मादिसंभेद्यनिलापहारि, हृद्यं गुरु प्राणबलप्रदं च॥ 34॥
भावार्थ : खट्टी कांजी बाहर से ही शीत प्रतिभास होती है। परन्तु अंदर जाकर जलन पैदा करने
वाली है। गुल्म आदि को भेदन करती है। मूत्र के पत्थर को रेचन करने वाली, वात विकार को दूर
करने वाली है एवं पचने में भारी है। शरीर को शक्ति देने वाली है।