Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार
59
भावार्थ : पीलु नामक वृक्ष अदरख, सेजिनिया का जड, लहसुन, प्याज, कालीमिरच,
इलायची, पीपलमूल, कुलहल नामक क्षुद्रवृक्ष विशोष, ये सर्व शाक उष्ण हैं और ती़ण हैं एवं शाक
में कहा हुआ करील भी इसी प्रकार का है। ये सब विशोषतया कफ और वायु को दूर करने वाले हैं।
उदर में अग्निदीपन करने वाले हैं एवं सदा रक्त-विकार करने वाले हैं।
आम्रादि अम्लफल शाकगुण
कूष्मांडत्रपुषोरुपुष्पफलिनी कर्कारुकोशातकी।
तुंबीबबिंलताफलप्रभृतयो मृष्टा: सुपुष्टिप्रदा॥
श्लेष्मोद्रेककरास्सुशीतलगुणा पित्ोःतिरक्ते हिता:।
किंचिद्वातकरा बहिर्गतमला: पथ्यातिवृष्यास्तथा॥ 41॥
भावार्थ : काशी फल, (पीला कद्धू) खीरा पेठ, (सफेदकद्धू) तुरई लैकी, कंदूरी (कुंदरू)
आदि लता से उत्पन्न (लताफल) फल स्वादिष्ट और शरीर को पुष्ट करने वाले होते हैं। कफ को उद्रेक
करते हैं और ठणडे हैं। पित्त और रक्तज व्याधियों में अत्यन्त हितकर है। थोडा वात को उत्पन्न करने
वाले हैं और मल साफ करने वाले हैं। शरीर के लिए हितकर व कामोद्रीपक है।
आम्रादि अम्लफल शाकगुण
आम्राम्रातकमातुलंगलकुच- प्राचीनसातिं्ांत्रिणी।
कोद्यद्राडिमकोलचव्यबदरीककँ दुपारावता:॥
प्रस्तुत्यामलकप्रियालकर - बंदीवेत्रजीवाम्रको।
र्वारुप्रोक्रकुशांब्रचिर्भटकपित्थादीन्यथान्यान्यपि॥ 4२॥
नारंगद्वयकर्मरंगविल- सत्प्रख्यातवृक्षोद्धवा।
न्यव्यम्लागिAफ लानि वातशमनान्युद्रिक्तरक्तान्यापि॥
पित्तश्लेष्मकराणि पाकगुरुकस्निग्धानि लालाकरा-
णयंतर्बाह्यमलातिशोधनकराणयत्यंततीक्षणानिच॥yx॥
भावार्थ : आम, अम्बाडा, बिजौरा नींबू, बडहर, पुरानी ततििंडीक,अनार, छोटी बेर, चव्य
(चाव), बडी बेर, झाडिया बेर, फ ालसा, आंवला, चिरोंजी, करवंदी(?)बेंत, जीव, आम्रक (आमरस),
ककडी (खट्टी) कुशाम्र2 कचरिया3 कैथ और इस प्रकार के अन्यान्य अम्ल फ ल एवं नारंगी, नींबू
कमरख आदि, जगत्प्रसिद्ध वृक्षों से उत्पन्न, अत्यन्त खट्टे फ ल, वात को शमन करते हैं। रक्त को प्रकुपित
करते हैं। पित्त कफ को पैदा करते हैं। पाक में गुरु है, स्निग्ध है लार को (थूक)उत्पन्न करते हैं। भीतर
1. पुन्नगवृक्षे रोहिष तृणो। 2. यह शब्द प्राय: कोशाें में दिखने में नहीं आता है। इसके स्थान में “कोशाग्र” ऐसा हो
तो छोटा आम और “कुशाच” ऐसा हो तो चकोतरा, यह अर्थ होता हे। 3. गोरक्षाकर्कटी।