Skip to content

Appendix: Hitahita · Wholesome and unwholesome things

PDF page 703 (book page 631)

अथ हिताहिताध्याय:

702
704
Open appendix: hitahita as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय: 631 से, उसमें कालमात्रादिक का नियम नहीं बन सकता है। अर्थात् यदि मांस ग्राह्य होता तो उसकी मात्रा का भी कथन आचार्य करते या उसको ग्रहण करने का काल इत्यादि का भी कथन करते। परन्तु उस प्रकार उसका कथन नहीं किया है। परन्तु अन्य पदाथोँ की मात्रा व काल आदि के सम्बन्ध में कथन मिलता है। जैसे - द्रव को एक कुडुब प्रमाण (x२ तोले)ग्रहण करना चाहिए। तेल आदि स्निग्ध पदार्थ षोडशिका (पल, } तोले) प्रमाण से ग्रहण करना चाहिए और चूर्ण को बिडालपदक (प्रमाण विशेष)प्रमाण से ग्रहण करना चाहिए एवं कल्क को अक्षप्रमाण (२ तोले) ग्रहण करना चाहिए। इस प्रकार कहा है, परन्तु इस में मांस का पाठ नहीं है। अतएव मांस औषध नहीं हो सकता है। सभी औषधों को ग्रहण करने का काल भी बतलाया गया है। जैसे कि प्रात:काल में ग्रहण करना। भोजन से पहले, भोजन के बाद, भोजन के बीच में, भोजनांतर में, भोजन के साथ, मुद्ग के साथ, बार-बार, ग्रास के साथ, ग्रासांतर में, इस प्रकार औषध ग्रहण करने के दस काल बतलाये गए हैं। परन्तु इनमें खासकर उत्तर काल में मांस का सेवन करना चाहिए, इस प्रकार नहीं कहा है, क्योंकि उसके लिए कोई काल नियत नहीं है। अतएव वह औषध नहीं हो सकता है। इस प्रकार कहा भी है - लोक में जितने भर भी औषध विशेष है उनका ग्रहण द्रव्यसंग्रह के प्रकरण में, द्रव्यसंग्रहोचित क्षेत्राकालादिक में एवं द्रव्योपार्जन के लिए कारणीभूत संeधिका प्रकरण में किया गया है। परन्तु उन प्रकरणों में मांस का ग्रहण नहीं है। जहाँ शब्द से भी उसका उल्लेख नहीं है वह औषध किस प्रकार हो सकता है ? इसी प्रकार मांस रसायन भी नहीं हो सकता है। क्योंकि रसायनाधिकार में उसका पाठ नहीं है। क्षीर का विरोधी होने से, मांस के जीर्ण होने पर दूध, घृत व अन्न का सेवन करना चाहिए, ऐसा आहार विधान में किया गया है। अथवा बहुत से मांसभक्षियों को देखकर कालदोष से वैद्य भी मांस-भक्षक बन गए। अतएव स्वार्थ से उन्होंने अन्नपान विधि व शाकवर्गाधिकार में मूलतंत्रा बाह्य मांस को घुसेड दिया है। कहा भी है- इस प्रकार आयुर्वेद शास्त्रा में शरीर में अभयोत्पन्न क्रियाओं के प्रयोग में, चतुष्कर्म के प्रयोग में, दोषों के संचय होने पर, भैषज्यकर्म में, रोगोत्पादक साठ प्रकार के भेदों में और औषध वीर्य के भेदों में मांस को प्रतिकार के रूप में कहीं कथन नहीं है अर्थात् यह किसी भी दोष का प्रतिकारक नहीं हो सकता है। फि र इसका कथन शाक पदाथोँ में क्यों कर हो सकता है? इस प्रकार समस्त अंगशास्त्राों से बहिर्भूत मांस अन्न औषध व रसायन भी नहीं हो सकता है, इत्यादि प्रकार से सदा शास्त्राों में निषिद्ध होने पर भी अतिलोलुपी व स्वयं अरानी, स्वयं मांस खाने की अभिलाषा से कहते हैं कि ““मांस, मांस से बढा करता है””। अथवा ठीक ही कहा है कि मांस के खाने पर मांस बढता है, इस प्रकार सम्बन्ध से अर्थ ग्रहण करना चाहिए। अब उसी अर्थ के वक्रव्य पर विचार करेंगे। क्या उस मांस भक्षण के अनन्तर शरीर में मांस के स्वरूप में ही मांस की वृद्धि होती है अथवा रसादिक्रम से वृद्धि होती है, इस प्रकार दो विकल्प उठाये जाते हैं। मांस, मांस के स्वरूप में वृद्धि को नहीं