Skip to content

Appendix: Hitahita · Wholesome and unwholesome things

PDF page 702 (book page 630)

अथ हिताहिताध्याय:

701
703
Open appendix: hitahita as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय: 630 भोजन है। चक्रवर्ती को कल्याणकान्न भोजन है एवं स्वर्ग व भोगभूमि स्थित जीवों को अमृताहार है। पितृसंतर्पण के लिए भी मांस का उपयोग नहीं हो सकता है। क्या कारण है? इसके उत्तर में ग्रंथकार कहते हैं। वे योगस्थित रानी पुरुष उत्तम स्थान में जाकर समता को प्राप्त कर लेते हैं। उनमें कोई स्वर्ग में जाकर जन्म लेते हैं। और कोई पवित्रा मानवीय देह को प्राप्त कर लेते हैं। वहां पर मांसादि कदन्नों को भक्षण करने का विधान नहीं है। इसी प्रकार मांस औषध भी नहीं हो सकता है। क्योंकि औषधि के लिए उपयुक्त द्रव्यसंग्रह विरायक अध्याय में मांस का ग्रहण नहीं किया गया है। अथवा प्रकीर्णक औषधों में भी मांस को औषधि के रूप में ग्रहण नहीं किया है। प्रकीर्णक औषध संशमन व संशाेधन के भेद से दो प्रकार कहे गए हैं। वह मांस संशाेधन औषध तो नहीं हो सकता है। क्योंकि ऊधर्वभाग, अधोभाग व उभय भाग से संशाेधन करने का सामथर्य उस मांस में नहीं है। संशमन भी मांस नहीं हो सकता है। उसमें कोई भी खास विशिष्ट रस न होने से। जिस पदार्थ में खास विशिष्ट रस रहता है वही संशमन के लिए उपयोगी है। जैसे मधुर, आम्ल व लवणरस वातहर है। मधुर, तिक्त व कषायरस पित्तहर है। कटु, तिक्त व कषायरस कफ हर है। अथवा मांस लवण रस भी नहीं है। क्योंकि उसे लवण संयोग कर ही भक्षण करना पडता है। आम्ल रस भी वह नहीं है क्योंकि शरीरस्थ आम्ल का वह पाचन कर देता है अर्थात् अम्ल विरोधी है। इसी प्रकार विशिष्ट संस्कार योग्य होने से कटु तिक्त कषायरस ही उसमें नहीं होते एवं मांस मधुर भी नहीं हैं। क्योंकि मधुर का तो लवण के साथ अत्यन्त विरोध है। मांस का उपयोग तो लवण के साथ किया जाता है। अथवा महापाठ में मांसपाक भी कहा गया है। तेल, गोरस, धान्याम्ल, फ लाम्ल व कटुक रस के साथ संस्कृत एवं घृतसहित मांस बलकर है, रुचिकर एवं शरीरपोषक है। इस प्रकार अन्य द्रव्यों के संयोग से ही मांस में बलकर व पोषक शक्ति है, ऐसा कहेंगे तो हम (अन्य)भी कह सकते हैं कि अन्य द्रव्यों में भी संस्कार विशेष से ही बलकरत्व, रुचिकरत्व व पोषकत्व आदि गुण देखे गए हैं। इसलिए मांस ही उन पदाथोँ से अच्छा है, ऐसा कहना ठीक नहीं है। लवण, घृत व संभार संस्कार से रहित मांस का दूषण भी आपके यहाँ सुना जाता है। जैसे-शुद्धमास, वृद्धस्त्रिायों का सेवन, बालार्ककिरण, तरुणदधी, प्रत्यूषकाल का मैथुन व प्रत्यूषकाल की निद्रा ये छह बातें शीघ्र ही मनुष्य के प्राणों को नाश करने वाली हैं। अथवा सर्व औषध दूध के साथ उपयोग करने पर ही वीर्यवान् (रोगप्रतिबन्धक) हो सकते हैं। मधु, घृत, पिप्पल व वायबिडंग को छोडकर, अर्थात् इनके साथ दूध का संयोग होना चाहिए ऐसा कोई नियम नहीं है। इसलिए औषधियों के साथ क्षीर के उपयोग के लिए जो कहा है वह मांस के निराकरण के लिए ही कहा है। इसीलिए कहा है कि-प्रशस्त देश में उत्पन्न, प्रशस्त काल में उद्धृत, अल्पमात्रा में ग्रहण किया हुआ, मनोहर, गंधवर्ण व रस से संयुक्त, दोषनाशक, अधिक बीमारी में भी अम्लानिकर एवं योग्यकाल व प्रमाण को देखकर दिया हुआ औषध ही फ लकारी होता है। इत्यादि लक्षण मास में न होने