Skip to content

Appendix: Hitahita · Wholesome and unwholesome things

PDF page 704 (book page 632)

अथ हिताहिताध्याय:

703
705
Open appendix: hitahita as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय: 632 करता है, क्योंकि भीत व भृत्पडिं के समान मांस व शरीर में परस्पर अभिवर्धन सम्बन्ध नहीं है। ऐसा होने पर अपसिद्धान्त दोष का भी प्रसंग आवेगा। अर्थात् सिद्धान्त विरुद्ध विषय होगा। इसलिए रसादिक्रम से ही शरीराभि वृद्धि होती है। मांस स्वरूप से नहीं। इसी प्रकार औषध साधन भी कहा गया है। पंचभौतिक, चतुर्विधाहार, षड्स, द्विविध अथवा अष्टविध वीर्य युक्त, अनेक गुण युक्त, पदार्थ अच्छी तरह शरीर में परिणत होकर जो उसका परम सू़मतर सार है, उसे रस कहते हैं। क्षरपाणि ने भी कहा है- रस होकर उसका द्वैधीभाव स्तप्यक्षीर व रक्त के रूप में होता है। रक्त होकर उसका द्वैधीभाव रज व मांस के रूप में होता है। मांस होकर उसका द्वैधीभाव स्नायु व हडुी के रूप में होता है। हडुी होकर उसका द्वैधीभाव वसा व मज्जा के रूप में होता है। मज्जा होकर उसका द्वैधीभाव मज्जा के ही रूप में व शुक्र के रूप में होता है। शुक्र से गर्भ की उत्पत्ति होती है। इसी प्रकार कहा भी है - रस से रक्त की उत्पत्ति होती है। उससे मांस बनता है। मांस से भेद बनता है। मेद से हडुी से मज्जा बनता है। मज्जा से शुक्र व उससे संतान की उत्पत्ति होती है। इस प्रकार धातु उपधातुओं की निष्पत्ति विशिष्ट तत्वदर्शी वैद्य व अन्य अतिकुशल रस वेदी आप्तों के द्वारा कही गई है। अथवा मांस भक्षकों के शरीर में ही मांस मांसामिावृद्धि के लिए कारण है, अन्य जीवों के शरीर में नहीं, ऐसा कहें तो यह घटता नहीं। कारण कि मांस को भक्षण नहीं करने वाले ऋषिजन व अन्य चारित्राशील पुरुष विशेषों के स्निग्ध व स्थूल शरीर देखे जाते हैं। साथ ही वे अत्यन्त बलशाली व पुत्रावान् देखे जाते हैं। विपरीत में कोई मांस भक्षक भी अत्यन्त कृश, नपुंसक, दुर्बल जठराग्नि वाले, रोगग्रस्त शरीर वाले, क्षीण शरीर वाले, क्षयपीडित व संतान रहित भी देखे जाते हैं। अत: यह अनैकांतिकदोष से दूषित है। इसी प्रकार अन्य तियँच प्राणी जंगल में रहने वाले, मधु, मद्य, मांसादिक आहारों को ग्रहण नहीं करने वाले गज, गवय, बैल, चित्ीदार हिरन, बकरा, हिरन, रुरु (मृग विशेष)चमरमृग एवं वराहादि, स्थलचर, जलचर, कुलगिरिचर, तरुचर व वनचर प्राणी तृण गुल्म लता व वृक्षों के पत्ो वगैरह को खाने वाले स्थिर व मजबूत शरीर को धारण करते हुए बल वीर्य पुष्टि आदि से युक्त, बहुपुत्रा व कलत्रा से युक्त अत्यधिक कामी व मैथुन सेवन करने वाले देखे जाते है। विपरीत में कोई अत्याधिक- केवल मांस खाने वाले सहिं, व्याघ्र, तरक्षु (कांटे से युक्त शरीर वाले प्राणि विशेष)द्विपि, मार्जर आदि धातुरहित, संतानरहित होकर वर्ष में एकाध बार मैथुन सेवन करने वाले होते हैं। इस प्रकार निमि ने भी कहा है। अभ़य मांस को भक्षण करने वाले सर्व जंगली प्राणी एक वर्ष में एक बार मैथुन सेवन करने वाले होते हैं। क्योंकि उनके शरीर में धातु पुष्ट नहीं रहता है। इस प्रकार मांसभक्षी मृगादिकों के शरीर में वृष्यत्व (पुष्टि) नहीं रहता है, यह सिद्ध हुआ। यहाँ पर कोई-कोई इस विचार से कि बकरे, हरिण, वराहादि प्राणियों में अत्यधिक मैथुन सेवन देखा जाता है, अतएव उनके मांस को खाने से भी उनके समान ही अत्यधिक धातु युक्त शरीर बनता है, संतोष के साथ मांस को खाते हुए उपहास्यता को प्राप्त होते हैं, क्योंकि बकरों ने बकरों को नहीं खाया