Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कल्पाधिकार:
590
भी बलवान् हो जाता है और अत्यन्त स्थूल (मोटा) भी मध्यम (जितना चाहिए उतना) होता है। इसके
सेवन काल में, घी दूध के साथ उत्तम चावल के भात को सदा खाना चाहिए।
खर्परी कल्प के विशोष गुण
अब्दं तद्विहितक्रमादनुदिनं पीत्वा तु तेनैव से-।
स्नात: स्निग्धतनुर्विधानविहितावासो यथोक्राह्ति:॥
मत्यैँद्रस्सुरसिन्नभो बलयुतस्साक्षदनंगोपमो।
जीवेद्वर्षसहस्रबंधुरतरो भूत्वातिग: सर्वदा॥ 32॥
भावार्थ : उपर्युक्त खर्परी कल्प को एक वर्ष पयँत पूर्वोक्र क्रम से प्रतिनित्य सेवन करें एवं
उसके सेवन काल में उसी के जल से स्नान करें, शरीर को चिकना करें (तैल मालिश करते रहें) पूर्वोक्र
प्रकार के मकान में निवास करें एवं आहार (घी दूध से युक्त भात) का सेवन करें तो वह मनुष्य,
चक्रवर्ती व देव के समान बलवान व कामदेव के समान सबको अतिक्तमण करने वाला, अत्यन्त मनोहर
तरुण रूप के धारी होकर हजार वर्ष तक जीता है।
वज्रकल्प
वज्राणयप्यथ वज्रलोहमखिलं वज्रोरुबंधीफलं।
प्रोद्यद्वज्रकपालमप्यतितरं वज्राख्यपाषाणकम्॥
यद्यल्लब्धमत: प्रगृह्य विधिना दग्धवा तु भस्त्राग्निना।
सम्यक्पाटलवीरवृक्षकृतसद्धस्माम्भसि प्रक्षिपेत्॥ 33॥
तान्यत्युष्णकुलत्थपक्वसलिले सप्ताभिष्ोकान्क्रमात्।
कृत्वैवं पुनराधिके पयसि च प्रक्षिप्य यत्नाद्बुध:॥
चूर्णीकृत्य सिताजयमिश्रममलं रात्वात्र मात्रां स्वयं।
लीढ्वाहारनिवासवित्स जयति प्रख्यातरोगान्नर:॥ 34॥
भावार्थ : वज्र अनेक प्रकार के होते हैं। वज्र, वज्रलोह, वज्रबंध फल, वज्रकपाल और
वज्रपाषाण इस प्रकार के वज्रभेदों में से जो-जो प्राप्त हो सकें संग्रह कर, विधिपूर्वक झाोंकनी की तेज
आग से जलावें। जब वह लाल हो जावे तो उसे पाटल व अर्जुन वृक्ष की लकडी के भस्म के पानी में
डाले अर्थात् vबुझावें। बाद में कुलथी के अत्युष्ण क्वाथ से सात बार२धोवें। पुन: बहुत यत्नपूर्वक दूध
v. यह क्रिया सात बार करें।
२. आग से जलाकर दूध में बुझावें। यह भी सात बार करें।