Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कल्पाधिकार:
589
संस्कार जिसके ऊपर किए गए हों, उसे ही इस कल्प का सेवन कराना चाहिए।
भल्लातपाषाणकल्प के विशोष गुण
तद्रोणं कथितैषधं सुचरितशशुद्धात्मदेहस्स्वयं।
लीढ्वा गुढनिवातवेशमानि सुखं शरयातले संवसन्॥
नित्यं सत्यतमव्रत: प्रतिदिनं जैनेन्द्रमंत्राक्षरो।
दीघायुर्बलवान् जयत्यतितरां रोगेंद्रवृंदं नर:॥ 29॥
भावार्थ : सदाचारी, शुद्धात्मा (कषायरहित) व शुद्ध शरीर वाला (वमनादि पंचकमोँ से शुद्ध)
गुप्त व वात रहित मकान में सुख शरया पर प्रतिनित्य सत्य, ब्रहाचर्यादि व्रत पूर्वक, जिनेन्द्रदेव के मंत्रों
को उच्चारण करते रहते हुए उपरोक्र औषधि को एक द्रोण प्रमाण सेवन करें तो वह दीर्घायु व बलवान
होता है एवं वह बडे से बडे-बडे रोगराजों को भी जीतता है।
द्वितीयभल्लातपाषाण कल्प
भल्लातोलचूर्णमप्यभिहितं गोक्षीरपिष्टं पुटै।
र्दग्धं गोमयवन्हिना त्रिभिरिह प्राक्छुद्धित: सर्वदा॥
क्षीराजयेक्षुविकारमिश्रितमलं पीत्वात्र सद्धेषजै-॥
र्जीर्णे चारुरसायनाह्तियुत: साक्षद्धवेद्रेववत्॥ 30॥
भावार्थ : भल्लात पाषाण चूर्ण को गाय के दूध के साथ घोटकर कंडों की अग्नि से तीन पुट
देना चाहिए। फिर वमन विरेचन आदि से जिसका शरीर शुद्ध हुआ है ऐसा मनुष्य उस पुटित चूर्ण को
दूध घी इक्षुविकार (मिश्री या शक्कर) व अन्य उत्तम औषध मिलाकर पीवें या सेवन करें उसके जीर्ण
होने पर रसायन गुणयुक्त भोजन (दूध भात) करें, तो वह साक्षत् देव के समान बन जाता है।
खर्परीकल्प
प्रोक्रं यद्विषयं फलत्रययुतं प्रख्यातसत्खर्परी-।
पानीयं प्रपिबन् विपक्वमसकृच्छुद्धात्मदेह: पुरा॥
षणमासादतिदुर्बलोःपि बलवान् स्थूलस्तथा मध्यम:।
स्यादन्नं वरशालिजं घृतपयोमिश्रं सदाप्याहरेत्॥ 31॥
भावार्थ : प्रथम मनुष्य, वमनादिक से व कषाय आदि के निग्रह से अपने शरीर व आत्मा की
शुद्धि करके पश्चात् वह पूर्वोक्र त्रिफला रसायन के साथ श्रोष्ठ खर्परी (उपधातुविशोष) को पानी के
साथ पकाकर उस पानी (क्वाथ) को कई बार बराबर छह महिने तक पीवें, तो अत्यन्त दुर्बल मनुष्य