Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कल्पाधिकार:
591
में उसे3 डालें। बाद में उस चूर्ण को घी व शक्कर के साथ मिलाकर, योग्य मात्रा में चाटें और इसके
सेवन काल में पूर्वोक्र प्रकार के आहार (दूध, घी के साथ चावल के भात) का सेवन व मकान में निवास
करें। इससे मनुष्य प्रसिद्ध-प्रसिद्ध रोगों को जीतता है।
वज्रकल्प का विशोष गुण
षणमासानुपयुजय वज्रमयसद्धैषजयमाजयान्वितं।
जीर्णेस्मिन्वरभैषजैर्घृतपयोमिश्रान्नमप्याह्तम्॥
जीवेद्वर्षसहस्रमंबरचरै: भूत्वातिगर्व: सदा।
प्रोद्यद्यैवनदर्पदर्पितबल: सद्वज्रकायो नर:॥ 35॥
भावार्थ : उपर्युक्त वज्रन्य औषधियों से युक्त वज्र रसायन को घी मिलाकर छह महीने पयँत
बराबर सेवन करें और प्रतिनित्य उसके जीर्ण होने पर व अन्य उत्तम औषधियों के साथ घृतदुग्ध मिश्रित
अन्न का भोजन करें, तो वह मनुष्य वज्र के समान मजबूत शरीर को धारण करता है एवं यैवन के मद
से युक्त बल को धारण करके विद्याधरों के साथ भी गर्व करते हुए हजारों वर्ष जीता है।
मृत्तिकाकल्प
या चैवं भुवि मृत्तिका प्रतिदिनं संभ़यते पक्षिभि-।
स्तां क्षीरेण घृतेन चेक्षुरससंयुक्तेन संभक्षयेत्॥
अक्षुणणं बलमप्यवार्यमधिकं वीयँ च नीरोगतां।
वांछन्नब्दसहस्रमायुरनवद्यात्मीयवेषो नर:॥ 34॥
भावार्थ : जिस मट्टी को लोक में प्रतिदिन पक्षी खाते हैं (उसको संग्रह कर) घृत, दूध इक्षुरस
के साथ मिलाकर, उसे निर्दोष वेष को धारण करते हुए मनुष्य खावें तो वह कभी किसी के द्वारा नाश
नहीं होने वाले बल, अप्रतिहतवीर्य और आरोग्य को प्राप्त करता है और हजारों वर्ष की आयु को भी
प्राप्त करता है।
गोश्रृंग्यादि कल्प
गोश्रृंगीगिरिश्रृंगजामपि गृहीत्वाशोष्य संचूर्णितां।
गव्यक्षीरघृतैर्विपाच्य गुडसंमिश्रै: प्रभ़य क्रमात्॥
1. यद्यपि “अभिष्ोक” का अर्थ धोना या जलधारा डालना है। इसलिए टीका में भी यही लिखा है लेकिन यह
प्रकरण शुद्धि का होने के कारण धोने की अपेक्ष, गरम करके बुझाना यह अर्थ करना अच्छा है। उसे क्वाथ में
डुबाने से, धोने जैसा हो जाता है। अत: बुझाने का अर्थ भी अभिष्ोक शब्द से निकल सकता है।