Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार:
446
योग्य औषध सिद्ध जल अदि समस्त आहार को, अग्निवृद्धच्यर्थ ग्रहण करना चाहिए जिसे आगम के
अनुकूल वर्णन करेंगे।
अग्निवृद्धि कारक उपाय
अष्टमहाक्रियाभिरुदराग्नि - रिहाल्पतरो भवे-।
न्नृणामनलवर्धन - करैरमृतादिभिरावहेन्नर:॥
यत्नपरोःग्निमणुभिस्तृणकाष्ठचयै: क्रमक्रमा।
दत्र यथा विरूक्षगणै: परिवृद्धितरं करिष्यति॥ 10॥
भावार्थ : आठ प्रकार की महाक्रियाओं (स्नेह, स्वेदन, वमन, विरेचन, अनुवासनबस्ति,
आस्थापन बस्ति, रक्तमोक्षण, शिरोविरेचन) से मनुष्यों की उदराग्नि मंद हो जाती हैं। उसे अग्निवृद्धिकारक
जलादि के प्रयोगों से वृद्धि करनी चाहिए। जिस प्रकार जरा से अग्निकण को भी प्रयत्न करने वाला
सू़म व रूक्ष, घास, काष्ठ, फूंकनी आदि के सहायता से क्रमश: बढा देता है।
अग्निवद्र्दनार्थ जलादि सेवा
उष्णजलं तथैव श्रृतशीतलमप्यनुरूपतो।
यवागूं सविलेप्यदूषवरधूप्यखलानकृतान्कृतानपिा॥
स्वल्पघृतं घृताधिकसुभोजनमित्यथाखिलं।
नियोजयेत्त्रिद्वियुतैकभेदगणनादिवसेष्वनलत्रिाकक्रमात्॥ 11॥
भावार्थ : स्नेहनादि प्रयोग से जिनकी अग्निमंद हो गयी हो, उनकी तीन प्रकार के अग्नि
(मंदतर, मंदतम, मंद) के अनुसार क्रमश: तीन-२ दिन, दो-२ दिन, एक-२ दिन तक गरम जल, गरम
करके ठंडा किया हुआ जल, यवागू, विलेपी, यूष, धूप्य, (?) घी हींग आदि से असंस्कृत खल व
संस्कृत खल, अल्प घृत युक्तभोजन, अधिक घृत युक्त भोजन को एक के बाद एक इस प्रकार अग्निवृद्धि
करने के लिए देते जावें।
भोजन के बारह भेद
शीत व उष्णलक्षण
दाहतृषातिसोष्णमद - मद्यहतानतिरक्तपित्तिना:।
स्त्रीव्यसनातिमूच्र्छनपरानपि शीतलभोजनैर्भृशम्॥
पीतघृतान्विरेचित - तनूननिलातिबलासरोगिण:।
क्लिन्नमलान्नरानधिकमुष्णतरै: समुपाचरेत्सदा॥ 12॥
भावार्थ : जो रोगी दाह, तृषा, गरमी, मद, मद्य, रक्तपित्त, स्त्री व्यसन (मैथुन) व मूच्र्छा से
पीडित हैं, उन्हें शीतल भोजन के द्वारा उपचार करना चाहिए। जिन्होंने धृत (स्नेह)पीया हो, जिनको