Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शास्त्रासंग्रहाधिकार:
447
विरेचन दिया हो, जो वात व कफ के विकार से पीडित हों एवं जिनका मल क्लेद युक्त हो रहा हो,
उनको अत्यन्त उष्णभोजनों से उपचार करना चाहिए।
स्निग्ध, रूक्ष, भोजन
वातकृतामयानतिविरूक्षतनूनधिकव्यवायिन:।
क्लेशपरान्विशोषबहुभक्षणभोजनपानकादिभि:॥
स्नेहयुतै: कफ: प्रबलतुंदिलमेहिमहातिमेदसो।
रूक्षतरैर्निरंतरमरं पुरुषानशनै: समाचरेत्॥ 13॥
भावार्थ : जो वातव्याधि से ग्रस्त है जिनका शरीर रूक्ष है, जो अधिक मैथुन सेवन करते हैं
व अधिक परिश्रम करते हैं उनको अधिक स्नेह (घी, तैल आदि) संयुक्त अनेक प्रकार के भ़य भोजय
पानक आदियों से उपचार करना चाहिए। कफाधिक्य से युक्त हो, तुंदिल हो (पेट बढ गया हो) विशिष्ट
प्रमेही हो, मेदोवृद्धि से युक्त हो, उन्हें रूक्ष व कर्कश (कठिन) आहारों से उपचार करना चाहिए।
द्रव, शुष्क, एक काल, द्विकाल भोजन
तीव्रतृषातिशोषणविशुष्कतनूनपि दुर्बलान्द्रवै-।
र्मेहिमहोदराक्षिनिजकुक्षि - विकारयुतक्षताकुलो-॥
द्वारिनरान्नयेदिह विशुष्कतरैरनलाभिवृद्धये।
मंदसामाग्निकाल्लघुभिरेकवरद्विकभोजनै: क्रमात्॥ 14॥
भावार्थ : जो रोगी तीव्रतृषा से युक्त हो, जिसका मुख अत्यधिक सूख गया हो, जिसको शरीर
शुष्क हो, दुर्बल हो, उन को द्रवपदाथोँ से उपचार करना चाहिए। प्रमेही, महोदर, इक्षरोग, कुक्षिरोग,
क्षत व डकार से पीडित रोगी को शुष्क पदाथोँ से उपचार करना चाहिए। मंदाग्नि में अग्निवृद्धि करने
के लिए एक बार लघु भोजन कराना चाहिए। समाग्नि में दो बार भोजन कराना चाहिए।
औषधरोषिणामशनमैषधसाधितमेव दापये-।
दग्निविहीनरोगिषु च हीनतरं षड्ऋतुप्रचोदितं॥
दोषशमनार्थमुक्तमतिपुष्टिकरं बलवृष्यकारणं।
स्वस्थजनोचितं भवति वृत्तिकरं प्रतिपादितं जिनै:॥ 15॥
भावार्थ : जो औषधद्वेष्ी है (औषध खाने में हिचकिचाते हैं) उन्हें औषधियों से सिद्ध (या
मिश्रित) भोजन देना चाहिए। जिनकी अग्नि एकदम कम हो गयी हो, उन्हें मात्राहीन (प्रमाण से
कम)भोजन देना चाहिए। दोषों के शमन करने के लिए छहों ऋतुओं के योग्य (जिस ऋतु में जो-जो
भोजन कहा है) भोजन देना चाहिए। (यही दोषशमन भोजन है) स्वस्थ पुरुषों के शरीर के रक्षाणार्थ,
पुष्टि, बल, वृष्यकारक (व समसर्वरसयुक्त) आहार देना चाहिए ऐसा भगवान् जिनेन्द्रदेव ने कहा है।