Skip to content

Chapter 19 · Treatment of all poisons

PDF page 484 (book page 412)

विषरोगाधिकार:

483
485
Open chapter 19 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / विषरोगाधिकार: 412 लेवे तो उस हाथ से अन्न आदि कोई भी विषयुक्त पदार्थ का स्पर्श करने पर वे निर्विष हो जाते हैं। विष से हृदय को रक्षाण करने की इच्छा रखने वाला राजा प्रथम घी व गुड से मिश्रित अत्यन्त ठंडा शिम्बी धान्य का रस (यूष) हमेशा पीवें। विषघन घृत समधुकशर्करातिविषसहितेंद्रलता। त्रिकटुकचूर्णसंस्कृतघृतं प्रविलिह्य पुन:॥ नृपतिरशंकया स गरमप्याभिनीतमरं। सरसरसान्नपानमवगृह्य सुखी भवति॥ 22॥ भावार्थ : मुलैठी, शक्कर, अतीस, इंद्रलता, त्रिकटु इनके कषाय कल्क से संस्कृत घृत को विष पीडित को चटा देवें। उसके बाद अच्छे रससहित अन्नपान के साथ भोजन करावें, जिससे विष की पीडा दूर होती है। विषभेद लक्षण वर्णन प्रतिज्ञा अथ विषभेदलक्षणचिकित्सितमप्याखिलं। विविधविकल्पजालमुपसंह्ृतमागमत:॥ सुविदितवस्तुविस्तरमिहाल्पवचोविभवै:। कतिपयसत्पथैर्निगदितं प्रवदामि विदाम्॥ 23॥ भावार्थ : अब अनेक प्रकार के भेदों से युक्त सम्पूर्ण विष के भेद, लक्षण व चिकित्सा को आगम से संग्रह करके, जिसका अत्यन्त विस्तृत वर्णन होने पर भी संक्षिप्त रूप से जैसे पूर्वाचायोँ ने अनेक शुभ मागोँ से कथन किया है उसी प्रकार हम भी कथन करेंगे। त्रिविधपदार्थ व पोषक लक्षण त्रिविधमिहोदितं जगति वस्तुसमस्तमिदं। निजगुणयुक्तपोषकविघातक नोभयत:॥ दधिघृतदुग्धतक्रयवशालिमसूरगुडा-। द्यखिलमपापहेतुरिति पोषकमात्महितम्॥ 24॥ भावार्थ : इस लोक में जितने भी वस्तु हैं वे सब तीन भेद से विभक्र हैं। एक पोषक गुण से युक्त, दूसरा विघातक गुण से युक्त व तीसरा पोषक व विघातक दोनो गुणों से रहित। दही, घी, दूध, छाछ, जै, शालि, मसूर, गुड आदि के सेवन पाप के कारण नहीं है और आत्महित को पोषण करने वाला है। अतएव ऐसे पदार्थ पोषक कहालते हैं। विघात व अनुभयलक्षण विषमधुमद्यमांसनिकराद्यतिपापकरं। भवभवघातको भवति तच्चा विघातकरं॥ तृणबहुवृक्षगुल्मचयवीरुध एव नृणा-मनुभयकारिणो भुवि भवेयुरभक्षगणा:॥ 25॥ भावार्थ : विष, मधु, मद्य, माँस आदि पदार्थ मनुष्य को अत्यन्त पापार्जन कराने वाले हैं और भव-भव को बिगाडने वाले हैं। इसलिए उनको विघातक कहा है। घास, बहुत से वृक्ष, गुल्म, वीरुध वगैरह मनुष्यों को न विघातक है न पोषक है। परन्तु मनुष्यों के लिए लोक में ये अभ़य माने गए हैं।