Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
413
मद्यपान से अनर्थ
नयविनयाद्युपेतचरितोःपिविनष्टमना। विचरति सर्वमालपति कार्यमकार्यमपि॥
स्वसृदुहितृषु मातृषु च कामवशाद्रमते। शुचिमशुचिं सदा हरति मद्यमदान्मनुज:॥ 26॥
अथ इह मद्यपानमतिपापविकारकरं। परुषतरामयैकनिलयं नरलाघवकृत्।
परिह्तमुत्तमैरखिलधर्मधनै: पुरुष्ै-। रुभयभवार्थघातकमनर्थनिमित्तमिति॥ 27॥
भावार्थ : मनुष्य नीति, विनय आदि सच्चारित्रों से युक्त होते हुए भी मद्य के मद से उसकी
मानसिकविचारशक्ति नष्ट होकर वह इधर-उधर (पागलों के सदृश) फिजूल घूमता है। हेयाहेय विचार
रहित होकर सर्व प्रकार के वचनों को बोलता है। बडबड करता है। यह कार्य है यह अकार्य है इत्यादि
भेदरान उसके हृदय में न होने से अकार्य-कार्य को भी कर डालता है। स्वसृ (बहिन) पुत्री व माता
के साथ में भी कामांध होकर भागता है। पवित्र और अपवित्र पदाथोँ को विवेकशून्य होकर खा लेता है।
अतएव यह मद्यपान अत्यन्त पाप व विकार को उत्पन्न करने वाला है। एवं अनेक भयंकर रोगों
के उत्पन्न होने के लिए एक मुख्य आधारभूत है। एवं यह मनुष्य को हलका बना देता है। इसलिए उत्तम
धर्मात्मा पुरुषों ने उस मद्यपान को दोनों भव के कल्याण की सामग्रियों को घात करने का निमित्त व
अत्यन्त अनर्थकारी समझाकर उसे छोड दिया है। वह सर्वदा हेय है।
विष का तीन भेद
इति कथितेषु तेषु विषमेषु मयागमत:। पृथगवगृह्य लक्षणगुणैस्सह विधीयते॥
त्रिविधविकल्पितं वनजजंगमकृत्रिमत:। सकलमिहोपसंह्तचोभिरशोषहितं॥ 28॥
भावार्थ : इस प्रकार कथन किए हुए विषम विषों का आगम के अनुसार पृथक्-पृथक् रूप
से लक्षण व गुणों के कथन पूर्वक निरूपण किया जायगा। वह विष वनज (स्थावर) जंगम व कृत्रिम
भेद से तीन प्रकार से विभक्र है। उन सबको बहुत संक्षेप के साथ सबके हित की वांछा से कहेंगे।
दशविधस्थावर विष
स्थिरविषमत्र तद्रशविधं भवतीति मतं। सुविमलमूलपल्लवसुपुष्पफलप्रकरै:॥
त्वगपि च दुग्धनिर्यसनतद्रुमसारवरैरधिकसुधातुभिर्बहुविधोक्रसुकंदगणै:॥ 29॥
भावार्थ : वजनज (स्थावर) विष दस प्रकार के होते हैं। मूलग (जड) विष, पत्रविष,
पुष्पविष, फलविष, त्वग् (छाल) विष, दुग्धविष, वृक्षनिर्यास (गोंद) विष, रससारविष, धातुविष,
कंदविष, इस प्रकार यह विष दस प्रकार का है, अर्थात् उपरोक्र मूल आदि (वनस्पति व पार्थिव) दश
प्रकार के अवयवों में विष रहता है।