Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
411
भावार्थ : विषयुक्त अंजन के उपयोग से आँख में दाह, अश्रुपात, व अंधपना भी आ जाता है।
विष से दूषित आभरण उज्ज्वल रूप से दिखते नहीं (जैसे पहले चमकते थे सुंदर दिखते थे वैसे नहीं
दिखते ) और वैसे आभरणों को धारण करने से उन अवयवों में जलन होती है और छोटी-छोटी फुन्सी
पैदा होती है।
विषमभिवी़य तक्षणविरागविलोचनता। भवति चकोरनाम1-विहगश्च तथा म्रियते॥
पुनरपि जीवनिजीवक इति क्षितिमुल्लिखति। पृषतगणोःति रैति सहसैव मयूरवर:॥ 19॥
भावार्थ : विष युक्त भोजन द्रव्य आदि को देखने से चकोर पक्षी के आँख का रंग बदल जाता
है। जीवन जीवक पक्षी मर जाते है। पृषत् (सामर) भूमि को खुरचने लगता है। मोर अकस्मात् शब्द
करने लगता है।
विषचिकित्सा
इति विषसंप्रयुक्तबहुवस्तुषु तद्विषतां। प्रबलविदाहदरणश्वयथुप्रकरै:॥
विषमवगम्य नस्यनयनांजनपानयुतै:। विषमुपसंहरेद्वमनमत्र विरेकगणै:॥ 20॥
भावार्थ : प्रबल दाह, दरण (फट जाना) सूजन आदि उपद्रवों से उपरोक्र अनेक वस्तुअों में
विष का संसर्ग था ऐसा जानकर उन पदाथोँ के उपयोग से उत्पन्न विष विकारों को, उनके योग्य नस्य,
नेत्रांजन, पानक, लेप आदिकों से एवं वमन व विरेचन से विष को बाहर निकाल कर उपशमन करना
चाहिए।
क्षितिपतिरात्मदक्षिणकरे परिबंध्य विषं। क्षपयति मूषिका२जरुहामपि चान्नxगतं॥
हृदयमिहाभिरक्षितुमनास्सपिबेत्प्रथमं। घृतगुडमिश्रितातिहिमशिांबरसं सततम्॥ 21॥
भावार्थ : राजा अपने दाहिने हाथ में मूषिका4 और अजरूहा5 नामक औषध विशोष को बाँध
v. मृग पक्षियों से भी विष की परीक्ष की जाती है, इसलिए राजाओं को ऐसे प्राणियों को रसोई घर के निकट
रखना चाहिए।
२. मुद्रिकामिति पाठांतरं। इस पाठ के अनुसार अनेक औषधियों से संस्कृत व विघनविनाशक र%ोपर%ों से संयुक्त
अंगूठी को पहिनना चाहिए। श्लोक में ““परिवंध्य”” यह पद होने से एवं ग्रंथांतरों में भी ““मूषिका का पाठ होने
से उसी को रखा गया है।
x. चांतगतमिति पाठांतरं।
4. यह रोमवाली काली चूहे की भांति होती है।
5. इसका कंद सफेद छोटी-छोटी फु न्सी के सदृश उठाव से युक्त होता है। उसको मोद करने पर सुरमा के सदृश
काला दिखता है। ग्रंथांतर में कहा है -
कदं: श्वेत: सपिडको भेदे चांजनसिन्नभ:। गंधलेपनपानैस्तु विषं जरयते नृणां।
दष्टानां विषपीतानां ये चान्ये विषमोहिता:। विषं जरयते तेषां तस्मादजरुहा स्मृता।
मूषिका लोमशा कृष्णा भवेत् सापि च तद्गुणा।