Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार:
382
मनुष्य बलि व पलित (बाल सफेद हो जाना) से रहित होकर उत्कृष्ट सुखी होता है।
शबरादि घृत
शबरतुरगगंधा वज्रवल्ली विदारी-क्षरकपिफलकूष्माणडैर्विपक्वाजयतैलं॥
अनुदिनमनुलिप्यात्मांगसंमर्दनाद्यै:। क्षयगदमपनीय स्थूलकायो नर: स्यात्॥ 26॥
भावार्थ : सफेद लोध, असगंध, अस्थिसंहारी (हाड संकरी) विदारीकंद, गोखुर, कौंच के
बीज, जायफल, कूष्मांड (सफेद कद्धू) इनसे पकाये हुए घी तैल को प्रतिदिन लगाकर मालिश वगैरह
करें, तो क्षयरोग दूर होकर मनुष्य का शरीर पुष्ट बन जाता है।
क्षयरोगनाशक दधि
अथ श्रृतपयसीक्षो: सद्विकारानुमिश्रो। सुविमलतरवर्षामवंघ्रिचूर्णप्रयुक्ते॥
समरिचवरहगिुंस्तोकलक्रान्वितेःन्ये-द्युरिह सुरभिदधना तेन भुंजीत शोष्ी॥ 27॥
भावार्थ : पकाये हुए दूध में शक्कर, पुनर्नवा के जड के चूर्ण, कालीमिरच, हींग और थोडा
छाछ मिलाकर रखें। दूसरे दिन इस को सुगंध दही के साथ मिलाकर क्षय रोगी भोजन करें।
क्षयरोगी का अन्नपान
तदति लघुविपाकी द्रव्यमग्निप्रदं य-द्रुचिकरमतिवृष्यं पुष्टिकृन्मृष्टमेतत्॥
सततमिह नियोजयं शोषिणामन्नपानं। बहुविधरसभेदैरिष्टशाकैर्विशिष्टै:॥ 28॥
भावार्थ : जल्दी पकने वाले, अग्नि को दीप्त करने वाले, रुचिकारक, अत्यन्त वृष्य,
पुष्टिकारक, शक्तिवद्र्दक ऐसे द्रव्यों से तैयार किए हुए अन्नपान्नों को, नानाप्रकार के रस व प्रिय अच्छे
शाकों के साथ राजय़मा से पीडित मनुष्य को देना चाहिए।
अथ मसूरिकारोगाधिकार:
मसूरिका निदान
अथ ग्रहक्षोभवशाद्विषांघ्रिप - प्रभूतपुष्पोत्कटगंधवासनात्।
विषप्रयोगाद्विषमाशनाशना - दृतुप्रकोपादति धर्म1कर्मण:॥ 29॥
प्रसिद्धमत्रांहुतिहोमतो वधान्महोपसर्गान्मुनिवृंदरोषत:।
भवंति रक्तासितपीतपाणडुरा बहुप्रकाराकृतयो मसूरिका:॥ 30॥
भावार्थ : कोई क्रूर ग्रहों के कोप से, विष वृक्षों के विष्ैले फूलों के सूंघने से, विषप्रयोग से,
विषम भोजन करने से, ऋतु प्रकोप से (ऋतुओें के स्वभाव बदल जाना) धार्मिक कायोँ को उल्लंघन
करने से, हसिांमय यरा करने से, हसिां करने से, मुनि आदि सत्पुरुषों को महान् उपसर्ग करने से, मुनियों
1. धर्म इति पाठांतरं।