Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 455 (book page 383)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

454
456
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 383 के रोष से शरीर में बहुत प्रकार के आकार वाले मसूर के समान लाल, काले, सफेद व पीले दाने शरीर में निकलते हैं, उसे मसूरिका रोग (देवी, माता चेचक) कहते हैं। मसूरिका की आकृति स्वदोषभेदात्सिकता ससर्षपा मसूरसंस्थानयुता मसूरिका:। समस्तधान्यारिुालवैदलोपमा:1 सकालपीता:फलसिन्नभास्तथा॥ 31॥ भावार्थ : वे मसूरिकायें अपने दोषों केभेद से बालू (रेत) सरसों, मसूर के आकार में (दाल) होती है तथा सर्वधान्य व समस्त द्विदल के आकार में होकर फल के समान योग्य काल में पीले वर्ण को धारण करती है। विस्फोट लक्षण विशोषविस्फोटगणास्तथापरे भवंति नानाद्रुमसत्फलोपमा:। भयंकरा: प्रणाभृतां स्वकर्मतो बहिर्मुखांतर्मुखभेदभेदिका:॥ 32॥ भावार्थ : प्राणियों के पूर्वाेपार्जित कर्म के कारण से, मसूरिका रोग में फ फोले भी होते हैं, जो अनेक वृक्षों के फल के आकार में रहते हैं। वे भयकंर होते हैं। उनमें बहिर्मुख स्फोटक (इसका मुँह बाहर की ओर होता है) व अंतर्मुख स्फोटक (शरीर के अंदर की अोर मुखवाला) इस प्रकार दो भेद हैं। अरूंषिका सितातिरक्तारुणकृष्णमणडलान्यणून्यरूष्यंत्र विभांत्यनंतरम्। निमग्नमध्यान्यसिताननानि तान्यसाध्यरूपाणि विवर्जयेद्धिषक्॥ 33॥ भावार्थ : सफेद, अत्यधिक लाल, अरूण (साधारण लाल) व काले वर्ण के चकत्तों से संयुक्त, छोटी पिटकायें पश्चात् दिखने लगती है। यदि पिटकाओं के मध्यभाग में गहराई हो औैर उनका मुख काला हो तो उन्हें असाध्य समझाना चाहिए। इसलिए ऐसे पिटकाओं को वैद्य छोड देवें। मसूरिका के पूर्वरूप मसूरिकासंभवपूर्व - लक्षणान्यतिजवरारोचकरोमहर्षता। विदाहतृष्णातिशिरोंगहृद्रुज:ससंधिविश्लेषणगाढनिद्रता॥ 34॥ प्रलापमूच्र्छाभ्रमवक्त्रशोषणं स्वचित्तसम्मोहनशूलजृम्भणम्। सशोफकणडूगुरुगात्रता भृशं विषातुरस्येव भवंति संततम्॥ 35॥ भावार्थ : अत्यधिक जवर, अरोचकता, रोमांच, अत्यन्तदाह, तृषा, शिरशूल, अंगशूल व 1. का∂े पी∂े फ∂ के समान।