Skip to content

Chapter 15 · Treatment of minor diseases, part three

PDF page 391 (book page 319)

शिरोरोगाधिकार:

390
392
Open chapter 15 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार: 319 अग्नि से जलाकर (अग्निकर्म कर) अथवा उत्पाटन कर उपशम करना चाहिए। जिससे प़मकोप से उत्पन्न संताप दूर होता है एवं साध्य दृष्टि रोगों को अर्थात् प़मकोप को नेत्रप्रसाद करने वाले औषधियों से हमेशा विचारपूर्वक चिकित्सा करें। कफज लगिं नाश में शस्त्रकर्म तिल्लंगनाशमपि तीव्रकफप्रजातं। रात्वा विमृद्य विलयं सहसा व्रजेत्तम्॥ स्वां नासिकामभिनिरीक्षत एव पुंस:। शुक्लप्रदेशसुषिरं सुविचार्य यत्नात्॥ 279॥ छिद्रे स्वदैवकृतलक्षणलक्षितेःस्मिन्। विध्येत् क्रमक्रमत एव शनैशशनैश्च॥ शुशल़णताम्रयवक्रशलाकया तीव्रोत्सहिंनादमनुधुकफमुिल्लखेत्तम्॥ 280॥ ≤ष्टे पुर:स्थितसमस्त पदार्थ जाते। तामाहरेत्क्रमत एव भिषक् शलाकां॥ उत्तानतशशयनमस्य हितं सदैव। नस्य कफघनकटुरूक्षवरैषधैश्च ॥ 281॥ भावार्थ : लगिंनाश रोग (तिमिर) को मर्दन करने पर यदि वह शीघ्र ही विलय होवें तो उसे तीव्र कफ से उत्पन्न लगिंनाश समझाकर उस रोगी को अपने नाक की तरफ देखने को कहें। जब वैसे ही देखते रहे तो उसका आँख के शुक्लप्रदेश और छिद्र को प्रयत्नपूर्वक विचार करके, उस दैवकृत छिद्र में अत्यन्त चिकनी ताम्र से बनायी हुई, यववक्त्र नामक शलाका से, क्रमश: धीरे-धीर‘ वेधन करें और छींक कराकर कफ को निकालें। आँख के सामने समस्त पदार्थ स्थित होने पर अर्थात् दिखने लग जाने पर वैद्य को उस प्रवेश करायी गयी सलाई को, क्रमश: निकालना चाहिए: पश्चात् चित्त सुलाये हुए उस रोगी को कटुरूक्षगुणयुक्त, कफघन श्रोष्ठ औषधियों से सदैव नस्य देना हितकर है। छागांबुना कतकनक्रफलद्वयं वा। पिष्टं तदिष्टमिह दृष्टिकरांजनं स्यात्॥ रक्ताख्यचंदनमपि क्रमतो निघृष्टं। साौवीरवारिघृततैलफलाम्लतक्रै:॥ 282॥ भावार्थ : बकरे के मूत्र के साथ कतक फल, करंज फल, इसको पीसकर अंजर तैयार करें। यह अंजन आँख को बनाने वाला है। कांजी, पानी, घृत, तेल अम्लफलों के रस व तक्र के साथ रक्त चंदन को धीरे-धीरे घिसकर अंजन करें तो आँख का अत्यन्त हित होता है। शलाका निर्माण सत्तारताम्रगजहेमवरा: शलाका:। शल़णा रसेंद्रबहुवारकृतप्रलेपा:॥ सैवीरभावनविशुद्धतरातिशीता:। संघट्टनाद्विमलदृष्टिकरा नराणां॥ 283॥ भावार्थ : दृष्टि में रगडने व अंजन लगाने के लिए, चाँदी, ताम्बा, सीसा, व सोने की चिकनी शलाका बनानी चाहिए। उस पर पारा बहु बार (लिसोडा) का लेपन करके गरम करें और उसे, कांजी में बुझावें। इस प्रकार विशुद्ध व शीत उस शलाका को मनुष्यों की आँख पर रगडने से आँखें निर्मल हो जाती है।