Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
200
भावार्थ : जिसकी आँखें खिसक गई हो, अतिश्रम से युक्त हो, जिसके शरीर में बहुत से चकते
हो गए हो, जिसका शिशन बहुत बढ गया हो, खाट पर हाथ पैर को खूब पटकता हो व उससे बाहर गिरता
हो, ऐसे अपतानक रोगी को असाध्य समझाकर छोडना चाहिए।
पक्षघात का असाध्य लक्षण
शूनगात्रामपसुप्तशरीरा - धमानभुग्नतनुकंपरुजार्तम्॥
वर्जयेदाधिकवातगृहीतं। पक्षघातमरुजं परिशुष्कम्॥ 33॥
भावार्थ : जिसका शरीर सूज गया हो, सुप्त (स्पर्श रान शून्य) हुआ हो, आधमान (अफराना)
से युक्त हो, नम गया हो व कम्प से युक्त हो, अत्यधिक वात से गृहीत हो पीडा रहित हो, अंगोपांग सुख
गए हों, ऐसे पक्षघात रोगी को असाध्य समझाकर छोडना चाहिए।
आक्षेपक अपतानक चिकित्सा
स्नेहनाद्युपकृतातुरमोक्ष-। पापतानकनिपीडितगात्राम्॥
शोध्येच्छिरसि शोधनवर्गै:। पाययेद्धृतमनंतरमच्छम्॥ 34॥
भावार्थ : आक्षेपक अपतानक से पीडित रोगी को स्नेहन-स्वेदन आदि क्रियाओं के प्रयोग कर
(शिरोविरेचन) शिरशोधन वर्ग की औषधियों से शिरशोधन करना चाहिए। तदनंतर स्वच्छ घृत को
पिलाना चाहिए।
वातहर तैल
ख्यातवातहरभेषजकल्क-। क्वाथकोलयवतोयकुलुत्थो-॥
त्पन्नयूषदधिदुग्धफलाम्लैस्तैलमाजयसहितं परिपक्वम्॥ 35॥
भावार्थ : वात को नाश करने वाली औषधियों से बनाया हुआ कल्क व क्वाथ बेर व यव का
पानी, कुलथी का यूष, दही, दूध अम्ल फल और घी इनसे तैल सिद्ध करना चाहिए।
वातहर तैल का उपयोग
नस्यतर्पणशिर: परिष्ोकामयंगबस्तिषु विधेयमिहाक्षे-।
पापतानकमहानिलरोगेष्वष्टवर्गसहितं मिथुनाख्यम्॥ 36॥
भावार्थ : उपरोक्र तैल को, अपतानक महावात रोगों में नस्य, सिर का तर्पण, परिष्ोक,
अमयंग, और बस्तिक्तिया में उपयोग करना चाहिए। एवं जीवक ऋषभक, काकोली क्षीरकाकोली,
मेदा, महामेदा, श्रद्धि, वृद्धि इन अष्टवर्ग से सिद्ध किए हुए मिथुन नामक तैल को उपरोक्र कायोँ में
उपयोग करना चाहिए।