Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 266 (book page 194)

महाव्याधिचिकित्साधिकार:

265
267
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार: 194 श्लेष्मादियुक्त व सुप्तवात चिकित्सा श्लेष्मापित्तरुधिरान्वितवायै। तत्प्रति प्रवरभेषजवर्गै:॥ सुप्तवातमसृज: परिमोक्षै र्योजयेदुपशमक्रिययापि॥ 5॥ भावार्थ : यदि वात कफ, पित्त व रक्त से युक्त हो तो उसके लिए उपयोगी श्रोष्ठ औषधियों का प्रयोग करना चाहिए। सुप्तवात के लिए रक्तमोक्षण करना व उसके योग्य उपशम क्रिया करना उपयेागी है। कफ पित्त युक्त वात चिकित्सा। तापबंधनमहोष्मनिजाख्यै:। स्वेदनै: कफयुताद्धुतवातम्॥ स्वेदयेद्रुधिरपित्तसमेतं। क्षीरवारिघृतकांजिकमिश्रै:॥ 6॥ भावार्थ : ताप, बंधन (उपनाह) ऊष्म और द्रव, इस प्रकार स्वेद के चार भेद हैं। यदि वात कफयुक्त हो तो ताप, बंधन और उपनाह के द्वारा स्वेदन करना (पसीना निकालना) चाहिए। रक्त व पित्त युक्त हो तो दूध, पानी, घी और कांजी मिलाकर द्रवस्वेद के द्वारा पसीना निकालना चाहिए। इसका विशोष इस प्रकार है। 1. तापस्वेद - बालु की पोटली हथेली, वस्त्र, इँट आदि को गरम कर के इनसे, शरीर को तपाकर (सेंककर) जो पसीना निकाला जाता है, उसे तापस्वेद कहते हैं। 2. उपनाह (बंधन) स्वेद - वातघन औषधि, तैल, ताक1, दही, दूध अम्ल पदार्थ आदि से सिद्ध किए हुए औषध पिणड से तत्तदंगों में मोटा लेप कर उसके ऊपर कम्बल, कपडा, वातघन एरणड अर्कादि पत्तियों को बाँधकर (इसी को पुलटिश बाँधना कहते हैं) जो पसीना निकाला जाता है, उसे उपनाह व बंधन कहते हैं। 3. ऊष्मस्वेद - 1 लोहे का गोला, इँट आदिकों को तपाकर उस पर छाछ, कांजी आदि खट्टा द्रव छिडकना चाहिए। रोगी को कम्बल आदि उढाकर उस तपे हुए गोले व इँट से सेकें तो उसके वाष्प से पसीना आता है। वातघन दशमूल आदि औषधियों के काढा व रस के एक घडे में भरकर तपावें घडे का मँुह बंद करके और उसके पेट में छिद्र बनाकर उसमें लोहा वांस आदि से बनी हुई एक नली लगावें। रोगी को वातघन तैल मालिस करके कम्बल आदि अोढाकर बैठावें। पश्चात् घडे की नली के मुँह को रोगी के कपडे के अंदर करें तो उसके वाफ से पसीना आता है। मनुष्य के शरीर के बराबर लम्बा और चैडा जमीन खोदकर उसमें खेर की लकडी भरकर जलावें। जब वह अच्छी तरह जल जावे, उसी समय कोयला निकालकर दूध छाछ कांजी आदि छिडक 1. देखो श्लोक नंबर 7