Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 267 (book page 195)

महाव्याधिचिकित्साधिकार:

266
268
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार: 195 कर उस पर वातघन निर्गुणडी एरणड, आक आदि के पत्तियों को बिछावें बाद में उसके ऊपर रोगी को सुलावें। ऊपर से कम्बल आदि अोढावे। इससे पसीना आता है। इत्यादि विधियों से जो स्वेद निकाला जाता है, इसे ऊष्मस्वेद कहते हैं। 4. द्रवस्वेद - वातघन औषधियों के गरम काढे को लोह ताम्र आदि के बडे पात्र में भरकर उसमें तैल से मालिश किए हुए रोगी को बैठालकर (रोगी का शरीर छाती पयँत काढे में डूबना चाहिए) जो पसीना लाया जाता है अथवा रोगी को खाली बर्तन में बैठालकर ऊपर से काढे की धारा तब तक गिरावे जब तक कि नाभि से छह अंगुल ऊपर तक बह जावे, इससे भी पसीना आता है इनको द्रवस्वेद कहते हैं। इसी प्रकार घी दूध तेल आदि से यथायोग्य रोगों में स्वेदन करा सकते हैं। वातघनउपनाह तैलतक्रदधिदुग्धघृताम्लै:। तणडुलैर्मधुरभेषजवर्गै:॥ क्षरमूत्रालवणैस्सह सिद्धं। पत्राबंधनमिदं पवनधनम् ॥ 7॥ भावार्थ : तैल, छाछ, दही, घृत अम्ल पदार्थ, चावल व मधुर औषधि वर्ग यवक्षरदि क्षर गोमूत्र व सेंधवादि लवणों के द्वारा सिद्ध पुलटिस को बाँधकर उसके ऊपर वातघन पत्तों का प्रतिबंधन करना चाहिए। यह वातहर होता है। सर्वदेहाशिश्रतवात चिकित्सा सर्वदेहमिहसंश्रितवातं। वातरोगशमनैरवगौह:। पक्वधान्यनिचयास्तरणाद्यै:। स्वेदयेत्कुरुत बस्तिविधानम्॥ 8॥ भावार्थ : सर्वदेहमें व्याप्त वात हो, तो वात रोग को उपशमन करने वाले औषधियों से सिद्ध काढे में रोगी को अवगाहन1, (बैठालना) व पके हुए धान्यसमूह के ऊपर सुलाना2 आदि क्रियाओं के द्वारा स्वेदन कराना चाहिए। फिर बस्तिप्रयोग करना चाहिए। स्तब्धदिवातचिकित्सा स्तब्धदेहमिह कुंचितगात्रां। गाढबंध्युतमाचरणीयम्॥ स्कंधजौुगलवक्षसि वातं। नस्यमाशुशमयेद्वमनं च॥ 9॥ भावार्थ : वातविकार से जिसका शरीर स्तब्ध व आकुंचित हो गया है उसके लिए मोटा पुल्टिश बाँधना चाहिए। स्कंध (कंधा), जौु (हंसली) गल व वक्षस्थान में वात हो तो नस्य और वमन से शमन करना चाहिए। 1-2. इन दोनों का खुलासा ऊष्म द्रव स्वेद में किया है।