Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 265 (book page 193)

264
266
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

अथ द्वादश: परिच्छेद: वातरोग चिकित्सा मंगल व प्रतिज्ञा देवदेवमभिवंद्य जिनेन्द्रं। भावितामखिलवातचिकित्सां॥ श्रावयामि वरभेषजयुक्तां। सावशोषकथितां सहरिष्टै:॥ 1॥ भावार्थ : देवाधिदेव श्री जिनेन्द्र भगवंत को नमस्कार कर पूर्व ऋषियों के द्वारा आरापित वात चिकित्सा के सम्बन्ध में पूर्वोक्र प्रकरण से शोष विषयों को औषध विधान व रिष्ट वगैरह के साथ कहेंगे। वातरोग का चिकित्सासूत्रा यत्रा-यत्रा नियताखिलरोग:। तत्रा-तत्रा विदधीत विधानम्। तैललेपनविमर्दनयुक्तस्वेदनोपनहनैरनिलघनै: ॥ 2॥ भावार्थ : शरीर के जिस-जिस अवयव में जो-जो रोग हो उसी भाग में वात नाश करने वाले औषधियों से सिद्ध तैललेप, उबटन, स्वेदन और उपनाहन (पुलटिस बाँधना) के द्वारा तदन्ुकूल चिकित्सा करनी चाहिए। त्वक्सिरादिगतवातचिकित्सा त्वक्सिरापिहितसंश्रितवाते। रक्तमोक्षणमथासत्कृदुक्रम्। अस्थिसंधिधमनीगतमास्वेद्याशु बंधनविधिं विदधीत॥ 3॥ भावार्थ : यदि वात त्वचा व शिरागत हो तो बार-बार रक्त मोक्षण (खून निकालना) करना चाहिए। यदि अस्थि संधि व धमनी में प्राप्त हो तो शीघ्र स्वेदन क्रिया कर बंधन करना चाहिए। अस्थिगत वात चिकित्सा अस्थिसंश्रितमथावयवस्थं। श्रृंगमाशु जयतीह नियुक्तम्। पाणिमन्थनविदारितमस्थ्या। व्यापयेन्नलिकया पवनं वा॥ 4॥ भावार्थ : वह वायु अस्थि अवयव में प्रविष्ट हो तो सीग लगाकर रक्त निकालने से वह ठीक होता है अथवा हाथ से मलकर व चीरकर नली से वायु को बाहर निकालना चाहिए।