Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
188
भावार्थ : इसी प्रकार दूध अदरख व जाई के रस से सै बार पकाये गए तथा काले सेंजन के
रस से वा पुनर्नवा के रस से सिद्ध एरणड तैल के सेवन से महोदर रोग नाश होता है।
अन्यान्य योग
सुवर्धिका हिंगुयुतं सनागरं। सुखोष्णदुग्धं शमयेन्महोदरं॥
गुडं द्वितीयं सततं निष्ोवितं। हरीतकीनामयुतं प्रयत्नत:॥ 156॥
भावार्थ : यवक्षर हींग व सोंठ से युक्त मंदोष्ण दूध को पीने से अथवा हरड के साथ गुड को
प्रतिनित्य प्रयत्नपूर्वक सेवन करने से उदर महारोग नाश होता है।
स्नुहीपयोभावितजातपिप्पली - सहस्रमेवाशु जयेन्महोदरम्॥
हरीतकीचूर्णचतुर्गुणं घृतं निहंति तप्तं मथितं भुविस्थितं॥ 157॥
भावार्थ : थोहर के दूध से भावित हजार पीपल के सेवन से उदर महारोग शीघ्र नाश होता है।
इसी प्रकार हरडे के चूर्ण को चतुर्गुण (घृत) में डालकर गरम करके जमीन में गाढे। पंद्रह दिन या एक
मास के बाद निकाल कर पीवें तो सर्व उदररोग नाश होता है।
नाराच घृत
महातरुक्षीरचतुर्गुणं गवां। पयो विपाच्यं प्रतितक्रसंधितं॥
खजेन मंथा नवनीतमुधदृतं। पुनर्विपक्वं पयसा महातरो:॥ 158॥
तदर्धमासं वरमासमेव वा। पिबेच्चा नाराचघृतं घृतोत्तमं॥
महामयानामिदमेव साधनं। विरेचनद्रव्यकषायसाधितम्॥ 159॥
भावार्थ : थोहर के दूध के साथ चतुर्गुण गाय का दूध मिलाकर फिर तपावे तदनांतर छाछ के
संयोग से उस दूध को जमावें, जब वह दही हो जावे तब उसे मंथनकर लोणी निकालें उस लोणी में पुन:
थोहर के दूध मिलाकर पकावें, इसे नाराच घृत कहते हैं। यह सर्व घृतों में श्रोष्ठ है। उसे 15 दिन या एक
मास तक पीवें। जिससे (विरेचन होकर) रोग दूर होता है। कुष्ठ, उदर आदि महारोगों के नाशार्थ यही
एक उत्तम साधन है। एवं विरेचन द्रव्यों से साधित अन्य घृत भी ऐसे रोगों के लिए हितकर है।
महानाराच घृत
त्रिावृत्सदंती त्रिाफला सशंखिनी। कषायभागैर्नृपवृक्षसत्फलै:॥
महातरुक्षीरयुतैस्सचित्राकैर्विडंगचव्यक्षणदा कटुत्रिाकै:॥ 160॥
पचेत्सनाराचघृतं महाख्यं। महोदराष्टीलकनिष्ठकुष्ठिनाम्।
सगुल्मिकापस्मरणोद्धतोन्मदप्रलापिनां श्रोष्ठविधं विरेचनम्॥ 161॥
भावार्थ : जमालगोटे की जड, त्रिफला, शंखिनी (यवतिक्ता, चोरपुष्णी, पुन्नगवृक्ष) इनके