Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
189
कषाय, थोहर का दूध और अमलतास का गूदा, चीता की जड वायविडंग, चव्य, हल्दी, सोंठ, मिरच,
पीपल, इनके कल्क से घृत सिद्ध करना चाहिए। इसका नाम महानाराच घृत है। इसके सेवन से, शीघ्र
विरेचन होता है। इसलिए सर्व उदररोग, अष्टीलीका, कुष्ठ गुल्म, अपस्मार भयंकर उन्माद और प्रलाप
युक्त रोगियों के यह अत्यन्त हितकर है।
मूत्रावर्तिका
समस्तसंशोधनभेषजैस्समै:। कटुप्रकारैर्लवणैर्गवां जलै:॥
महातरुक्षीरयुतैस्सुसाधितैर्महामयघना वरमूत्रावर्तिका॥ 162॥
भावार्थ : सर्वप्रकार के पीपल आदि संशोधन औषधियाँ (विरेचन निरूह कारक) कटु
रसयुक्त पंचलवण इनको गोमूत्र व थोहर के दूध के साथ पीसकर बत्ी बनावें, इसका नाम मूत्रवर्तिका
है। इसको गुदा में रखने से उदररोग नाश होता है।
द्वितीय वर्तिका
संशोधनद्रव्ययुतैस्सुसर्षपैस्ससैंधव - क्षरगणानुमिश्रितै:॥
कटुत्रिाकै मूत्राफलाम्लेपषितैर्विधीयते वर्तिरियं महोदरे॥ 163॥
भावार्थ : शोधनद्रव्य, सरसों, सैंधानमक, क्षरवर्ग (यवक्षर, सज्जीक्षर आदि पूर्वकथित)
त्रिकटु इनको गोमूत्र व अम्ल पदार्थ के साथ पीसकर बत्ी बनावें और गुदा में रखें तो वह महोदर रोग
में उपयोगी है।
वर्तिका प्रयोग विधि
गुदे विलिप्ते तिलतैलसेंधवै:। प्रलिप्तवतिँ च विधाय यत्नत:॥
जयेन्महानाहमिहोदराश्रितान्। क्रिमीन्मरुन्मूत्रापुरीषरोधनम्॥164॥
भावार्थ : गुदस्थान में सेंधानमक से मिश्रित तिलके तेल को लेपन कर, उपरोक्र बत्ी को भी
लेपन करें। फिर (इन दोनों को चिकना बनाकर) उसे गुदा के अंदर प्रवेश करना चाहिए। जिससे उदर
आश्रित, आधमान (अफराना) क्रिमि वात और मल मूत्रावरोध दूर होता है। अर्थात् आधमात, महोदर
इन रोगों में रहने वाले कृमि व वायुविकार एवं मल मूत्रावरोध आदि दूर होते हैं।
दृष्योदर चिकित्सा।
तदाशु दूष्योदरिणं परित्यजे-द्विषाणि वा सेवितुमस्य दापयेत्॥
कदाचिदेवाशु च रोगनिवृति-र्भवेत्कदाचिन्मरणं यथासुखम् ॥165॥
भावार्थ : दूष्योदरीको असाध्य कहकर छोडना चाहिए। अथवा उसे विष सेवन कराना चाहिए।
उसके सेवन से कदाचित् उसके रोग की निवृत्ति हो जायेगी अथवा कदाचित् सुख पूर्वक मरण भी हो
जायेगा।