Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
187
भावार्थ : कफोदरी को कडुआ, कषाय रस, रूक्ष औषध त्रिकटु व क्षरसमूह के द्वारा पक्व,
घृत तेल से स्नेह कराकर थोहर के दूध से विरेचन करना चाहिए।
गवांबुगोक्षीरकटुत्रिाकाद्यै:। फलत्रायक्वाथगणैस्सतिक्तै:॥
निरूहभैषजययुतैस्सुखोष्णैर्निरूहयेत्ौरुपनाहयेच्चा॥150॥
भावार्थ : गोमूत्र, गाय का दूध, त्रिकटु आदि कफनाशक औषध, त्रिफला और निरूहणकारक
अन्य औषध इनके सुखोष्ण कषाय से निरूह बस्ति देनी चाहिए एवं पूर्वोक्र प्रकार कफनाशक पुल्टिश
बांधनी चाहिए।
सदैव शोभांजनकाद्र्रकाणां। रसेन संपक्वपय: प्लवान्नम्॥
कषायतिक्तातिकटुप्रकारैस्सुशाकवर्गैरसह भोजयेत्तम्॥ 151॥
भावार्थ : उसको सदा सेंजन व अदरख के रस से पक्व दूध से युक्त अन्न व कषाय तीखे, अति
कडुए रस से युक्त तरकारियों से भोजन कराना चाहिए।
सिन्नपातोदर चिकित्सा
यथोक्रदूष्ीविषजं महोदरं। त्रिादोषभैषजयविशोषमार्गत:॥
उपाचरेदाशकरंजलांगलीशिरीषकल्कैरनुलेपयेiहि:॥151॥
भावार्थ : यदि दूष्योदर (सिन्नपातोदर) हो जाये, तो त्रिदोष के उपशामक औषधियों से शीघ्र
उपचार करना चाहिए एवं करंज, कलिहारी, सिरस के कल्क से बाहर लेपन करना चाहिए।
निदिग्धिकादि घृत
निदिग्धिका नबिंकरंजपाटली। पलाशनीली कुटजांघ्रिपांबुभि:॥
विडंगपाठास्नुहिदुग्धमिश्रितै:। पचेfृतं तच्चा पिबेद्विषोदरी॥ 153॥
भावार्थ : कटेली, नीम, करंज, पाडल, पलाश, नील, कुटज, इन वृक्षों के कषाय व
वायविडंग, पाढा, थोहर के दूध इनके कल्क से पकाये हुए घृत उस विषोदरी को पिलाना चाहिए।
एरणड तेल प्रयोग
ससैंधवं नागरचूर्णमिश्रितं। विचित्रबीजोद्धवतैलमेव वा॥
लिहेत्समस्तोदरनाशहेतुकं। सुखोष्णगोक्षीरतनुं पिबेदपि॥ 154॥
भावार्थ : एरणड बीज से उत्पन्न तेल अर्थात् एरणड तेल में सैंधानमक सोंठ के चूर्ण को मिलाकर
चाटने को देना चाहिए एवं मंदोष्ण गाय का दूध पिलाना चाहिए जिससे समस्त उदर रोग नाश होते हैं।
उदर नाशक योग
तथैव दुग्धाद्र्रकजातिसद्रवै। र्विपक्वमाशु क्षपयच्छेतांशकै:॥
तथा मरुंग्या स्वरसेन साधितं। पुनर्नवस्यापि रसैर्महोदरम्॥ 155॥