Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
114
प्रकृति वाले को, स्वेदन नहीं करना चाहिए।
वमनविधि
ततस्सलवणोग्रमागधिककल्कमिश्रै:शुभै:। फलैस्त्रिफलकैस्तथा मदननामकै: पाचितम्॥
सुखोष्णतरदुग्धमातुरमथागमे पाययेिन्नविष्टमिह जानुदघनमृदुस्थिरोच्चासने॥33॥
भावार्थ : इस तरह स्नेहन स्वेदन करने के बाद सैंधा नमक, वच, पीपल इन तीनों के कल्क
से मिश्रित त्रिफला (हर्ड, बहेडा, आमला) व मेनफल को दूध में पकाना चाहिए। रोगी को घुटने
बराबर ऊँचे, स्थिर व मृदु श्रोष्ठ आसन पर बैठाल कर उपर्युक्त प्रकार के सुखोष्ण दूध को प्रात:काल
के समय पिलाना चाहिए।
सुवांत लक्षण व वमनानंतर विधि
क्रमािन्नखिलभेषजोरुकफपित्तसंदर्शनात्। सुवांतमतिशांतदोषमुपशांतरोगोद्धतिम्॥
नरं सुविहितान्नपानविधिना समाप्याययन्। सहाप्यमलभेषजै:प्रतिदिनं जयेदामयान्॥ 34॥
भावार्थ : (इसके बाद गले में अंगुली या मृदु लकडी डालते हुए वमन करने के लिए कोशिश
करनी चाहिए। बाद में वमन शुरु हो जाता है) उस वमन में पहले औषधि, फिर कफ, तदनंतर पित्त
गिर जाये एवं दोषोपशमन व रोगोद्रेक की कमी हो जाये तो अच्छी तरह वमन हो गया है, ऐसा समझाना
चाहिए। पश्चात् ऐसे वामित मनुष्य को, पेय आदि योग्य अन्नपान की योजना से, अग्नि को अनुकूल
कर फिर रोगों की उपशांति के लिए औषध की व्यवस्था करनी चाहिए।
विशोष : वमन आदि के द्वारा शुद्ध किए गए मनुष्य का आहार सेवन क्रम:-
वमनादिकों से शरीर की शुद्धि करने के पश्चात् प्राय: उस मनुष्य की अग्नि मंद हो जाती है।
उसे निम्नलिखित क्रम से बढाना चाहिए।
शुद्धि तीन प्रकार की है। प्रधान (उत्तम) शुद्धि, मध्यमशुद्धि, जघन्यशुद्धि। इन तीनों प्रकार की
शुद्धियों से शुद्ध करने के पश्चात् उस व्यक्ति को गरम-पानी से स्नान कराकर, भूख लगने पर जिस दिन
शुद्धि की हो उसी दिन शाम को या दूसरे दिन प्रात:काल, रक्तशालि के अन्न को (अग्नि बल के
अनुसार) खिलाते हुए, यथाक्रम से तीन-तीन, दो-दो, एक-एक अन्नकालों (भोजन समय) में पेया,
विलेपी, कृताकृतयूष तथा दूध सेवन कराना चाहिए। तात्पर्य यह है कि किसी को प्रधान (उत्तम) शुद्धि
द्वारा शुद्ध किया हो, उसको प्रथम दिन में दो अन्नकालों (सुबह शाम) में पेया पिलावें, दूसरे दिन प्रथम
अन्नकाल में पेया, द्वितीय अन्नकाल में विलेपी तृतीय दिन प्रथम द्वितीय अन्नकाल में विलेपी चौथे दिन
प्रथम द्वितीय अन्नकाल में अकृतयूष (दाल का पानी) के साथ, पाँचवें दिन में प्रथम अन्नकाल में कृतयूष
के साथ लाल चावल के भात, (अथवा एक अन्नकाल में अकृतयूष दो कालों में कृतयूष के साथ)
द्वितीय अन्नकाल तथा छठवें दिन दोनों अन्नकालों में दूध भात देना चाहिए। सातवें दिन स्वस्थ पुरुष के
समान आहार देना चाहिए। इसी तरह मध्यमशुद्धि में दो 2 अन्नकालों में, जघन्य शुद्धि में एक 2 अन्नकाल