Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
115
में पेया आदि देना चाहिए। जघन्यशुद्धि में एक 2 अन्नकाल में पेया आदि देने के कारण, कृतयूष,
अकृतयूष इन दोनों तो दे नहीं सकते क्योंकि अन्नकाल एक है। चीज दो है इसलिए इस शुद्धि में या तो
अकृतयूष ही देवें, अथवा कृताकृत मिश्रकर के देवें।
ऊपर जो पेयादि देने का क्रम बतलाया है वह सर्व साधारण क्रम है, लेकिन देश, काल, प्रकृति,
सात्म्य, दोषोद्रेक आदि के तरफ ध्यान देते हुए, अवस्था विशोष में उस क्रम में कुछ परिवर्तन भी वैद्य
कर सकता है। पेय के स्थान में यवागू भी दे सकता है। तीव्राग्नि हो तो प्रारम्भ में ही दूध भात भी दे
सकते हैं आदि जानना चाहिए।
पेया : दाल-चावल आदि को चैदह गुण जल में इतना पकावें, जो पीने लायक रहे और दाल
आदि के कण भी उसी में रहे उसे पेया कहते हैं।
विलेपी : जो चतुर्गुण जल में तैयार की गई हो, जिस में से दाल आदि के कण नहीं निकाले
हो और इस में द्रवभाग अत्यल्प हो अर्थात् वह गाढी हो, उसे विलेपी कहते हैं।
यूष : एक भाग धुली हुई दाल को अठारह गुने जल में पकावें। पकते पकते जब पानी चतुथाँश
रहे तब, वस्त्र में छान लेवें इसको यूष कहते हैं। अर्थात् दाल के पानी को यूष कहते हैं।
कृतयूष : जिस यूष में सोंठ, मिरच, पीपल, घी, सैंधानमक डाल कर सिद्ध करते हैं, उसे
कृतयूष कहते हैं।
अकृतयूष : जो केवल दाल का ही यूष हो सोंठ आदि जिसमें नहीं डाला है, उसे अकृतयूष
कहते हैं।
वमन गुण
प्रलापगुरुगात्रातां स्वरविभेदनिद्रोद्धतिं। मुखे विरसमग्निमांद्यमधिकास्यदुगँधताम्॥
विदाहहृदयामयान्कफनिष्ोककंठोत्कटं। व्यपोहति विषोल्वणं वमनमत्रा संयोजितं॥35॥
भावार्थ : सम्यग् वमन से रोगी का बडबडाना, शरीर का भारीपन, स्वरभेद, निद्राधिकता,
मुखविरसता, अग्निमांद्य, मुखदुगँध, विदाहरोग, हृदयरोग कफ, कंठरोध, विषोद्रेक आदि बहुत से रोग
दूर होते हैं।
वमन के लिए अपात्रा
न गुल्मतिमिरोधर्वरक्तविषमार्दिताक्षेपक। प्रमढितरवृद्धपांडुगुदजांकुरोत्पीडिताना्॥
क्षतोदरविरूक्षितातिकृशगर्भविस्तंभक-क्रिमिप्रबलतुणडबंधुरतरान्नरान्वामयेत्॥36॥
भावार्थ : गुल्मरोगी, तिमिररोगी, रक्तपित्त, अर्दित, आक्षेपक, प्रमेह, बहुत पुराना पांडुरोग,
बवासीर और क्षतोदर से पीडित व्यक्ति को एवं रूक्ष शरीर वाले को, गर्भिणी को, स्तंभन करने योग्य
रोगीको, क्रिमिरोगी को, दंत रोगी को और अत्यन्त सुखियों को वमन नहीं देना चाहिए।