Skip to content

Chapter 8 · Treatment of vata diseases

PDF page 185 (book page 113)

वातरोगाधिकार:

184
186
Open chapter 8 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / वातरोगाधिकार: 113 अधिकता से मध्यमकोष्ठ, और वाताधिक्य से खरकोष्ठ, इस प्रकार कोष्ठ तीन प्रकार से विभक्त है। मृदुकोष्ठ के लिए तीन दिन, मध्यमकोष्ठ के लिए पाँच दिन व खरकोष्ठ के लिए सात दिन तक स्नेहपदार्थ (घृत) पिलाना चाहिए (इस क्रम से शरीर अच्छी तरह स्निग्ध होता है) स्नेहन क्रिया में सर्वत्र यही विधि है। स्नेहपान के गुण विशोषनिशिताग्नयोःधिकबला: सुवर्णोजवला:। स्थिराभिनवधातव: प्रतिदिनं विशुद्धाशया:॥ ट्टढेन्द्रियशतायुष: स्थिरवयस्सुरूपास्सदा। भवंति भुवि संततं घृतमिदं पिबंतो नरा:॥29॥ भावार्थ : इस तरह घी पीने वाले मनुष्य की अग्नि ती़ण हो जाती है। अधिक बलशाली व सुवर्ण के समान कांतीमान होता है, शरीर में स्थिर व नये धातुओं की उत्पत्ति होती है। आमाशयादि शुद्ध होते है, इन्द्रियाँ दृढ हो जाती है, वह शतायुष्ी हो जाता है। शरीर सुरूप व सुडैल बन जाता है। स्नेहन के लिए अपात्रा अरोचकनवजवरान् हृदयगर्भमूच्र्छामद-भ्रमक्लमकृशानसुरापरिगतानथोन्दारिण:। अजीर्णपरिपीडितानधिकशुद्धदेहान्नरान्। सबस्तिकृतकर्मणो न घृतमेतदापाययेत्॥ 30॥ भावार्थ : अरोचक अवस्था में, नवजवर पीडित को, हृदय रोग से पीडित को, गर्भवती को, मूचि्र्छत को, मद,भ्रम-श्रम से युक्त, कृश, ऐसे व्यक्ति को एवं मद्य पीये हुए को, उeारी को, अजीर्ण से पीडित को, वमनादि से अत्यधिक विशुद्ध देहवाले को, बस्तिकर्म जिसको किया गया हो, उसको यह घृत नहीं पिलाना चाहिए अर्थात् ऐसे मनुष्य स्नेहन के लिए अपात्र हैं। स्वेदन का फल अथाग्निरभिवद्र्दते मुदुतरं सुवर्णोजवलं। शरीरमशने रुचिं निभृतगात्राचेष्टामपि॥ लघुत्वपवनानुलोम्य मलमूत्रावृत्तिक्तमान्। करोति तनुतापनं सततदुष्टनिद्रापहम्॥ 31॥ भावार्थ : शरीर से किसी भी प्रकार से पसीना लाया जाता है, उसे स्वेदन क्रिया कहते हैं। स्वेदन से शरीर में अग्नि तीव्र हो जाती है। शरीर मृदु व कांतियुक्त हो जाता है। भोजन में रुचि उत्पन्न होती है। शरीर के प्रत्येक अवयव योग्य क्रिया करने लगते है, शरीर हल्का हो जाता है। वात का अनुलोम हो कर, मलमूत्रों का ठीक-ठीक निर्गम होता है, दुष्ट निद्रा दूर होती है। स्वेदन के लिए अपात्रा क्षतोष्मपरिपीडितांस्तृषितपाणडुमेहातुरा - नुपोषितनरातिसारबहुरक्तपित्तातुरान्॥ जलोदरविषार्तमूर्छितनरार्भकान् गर्भिणीं। स्वयं प्रकृतिपित्तरक्तगुणमत्रा न स्वेदयेत्॥ 32॥ भावार्थ : क्षत व उष्ण से पीडित, तृषित, पांडु व मेहरोग के रोगी को उपवास किए हुए को, रक्तपित्ी को, अतिसारी को, जलोदर, विषरोग व मूच्र्छा रोग से पीडित को, गर्भिणीं को एवं पित्त