Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार
51
भोजन समय में अनुपान
भुक्त्वा वैदलसुप्रभूतमशनं सैवीरपायीभवे-
न्मत्र्यस्त्वोदनमेवचामय - वहरंस्तत्क्रानुपानान्वितं।
स्नेहानामपि चोष्णतो यदमलं पिष्टस्य शीतं जलं
पीत्वा नित्यसुखी भवत्यनुगतं पानं हितं प्राणिनाम्॥18॥
भावार्थ : दाल से बनी हुई चीजों को ही खाते समय कांजी पीना चाहिए। भात आदि खाते
समय, तक्र (छाछ) पीना योग्य है। घी आदि से बनी हुई चीजों से भोजन करते हुए या स्नेह पीते समय,
उष्ण जल का अनुपान1 कर लेना चाहिए। पिट्टी से बने पदाथोँ को खाते हुए ठणडा जल पीना उचित है।
प्राणियों के हितकारक इस प्रकार के अनुपान का जो मनुष्य नित्य सेवन करता है वह नित्य सुखी होता है।
अनुपान काल व उसका फल
प्राग्भक्रादिह पीतमावहति तत्काश्यँ जलं सर्वदा।
मध्ये मध्यमतां तनोति नितरां प्रांते तथा बृंहणम्॥
रात्वा सद्रवमेव भोजनविधिं कुर्यान्मनुष्योन्यथा।
भुक्तं शुष्कमजीर्णतामुपगतं बाधाकरं देहिनाम्॥19॥
भावार्थ : भोजन के पहले जो जल लिया जाता है; वह शरीर को कृश करता है। भोजन के
बीच में पीवें, तो वह न शरीर को मोटा करता है न पतला ही किन्तु मध्यमता को करता है। भोजन
के अंत में पीवें तो वह बृंहण (ह्ष्ट पुष्ट) करता है। इसलिए इन सब बातों को जान कर, भोजन के
साथ-साथ योग्य द्रव पदार्थ को ग्रहण करना चाहिए। यदि अनुपान का ग्रहण न करें तो भोजन किया
हुआ अन्न आदि शुष्कता को प्राप्त होकर अजीर्ण को उत्पन्न करता है और वह प्राणियों के शरीर में बाधा
उत्पन्न करता है2।
अब भोजन में उपयुक्त धान्यादिकों के गुणों पर विचार करेंगे।
शालि आदि के गुण कथन
शालीनां मधुरत्वशीतलगुणा: पाके लघुत्वात्तथा।
पित्तघना: कफवद्र्दना: प्रतिदिनं सृष्टातिमूत्रास्तु ते।
प्रोक्रा ब्रीहिगुणा: कषायमधुरा: पित्तानिलधनास्ततो।
नित्यं बद्धपुरीषलक्षणयुता: पाके गुरुत्वान्विता:॥ 20॥
1. जो भोजन के पश्चात् अर्थात् साथ-साथ पान किया जाता है, वह अनुपान कहलाता है। “अनुगत पानं अनुपानं”
इस प्रकार इसकी निष्पत्ति है।
2. भोजन के बाद में क्या करें, इसे जानने के लिए पंचम परिच्छेद श्लोक नं 43-44 को देखें।